{"_id":"673dea9e4014a426d9066932","slug":"transfer-of-eight-officers-including-faridabad-commissioner-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-567106-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फरीदाबाद के कमिश्नर सहित आठ अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फरीदाबाद के कमिश्नर सहित आठ अफसरों का तबादला
विज्ञापन
चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी की दूसरी बार सरकार बनने पर पुलिस विभाग में तबादले का दौर जारी है। बुधवार को फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सहित 5 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं, कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले की चर्चा भी चल रही है।
1998 बैच के आईपीएस सौरभ सिंह को फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। इससे पूर्व एडीजीपी सौरभ सिंह साउथ रेंज रेवाड़ी में तैनात थे। पूर्व में फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के तौर पर तैनात 2006 बैच के आईजीपी ओम प्रकाश को आईजी/एचएसपी मधुबन लगाया गया है। वहीं, स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात आईजीपी अशोक कुमार को साउथ रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 2010 बैच के आईपीएस राजेश दुग्गल को फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस का जिम्मा सौंपा गया है। 2015 बैच के आईपीएस मोहित हांडा को एआईजी वेलफेयर पुलिस हेड क्वार्टर लगाया गया है। इसके साथ ही एचपीएस वीरेंद्र सांगवान को एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो, एचपीएस राजेश कुमार को डीसीपी क्राइम गुरुग्राम और एचपीएस मुकेश कुमार को डीसीपी क्राइम व ट्रैफिक पंचकूला लगाया गया है। इनमें मुकेश कुमार के पास एसपी लॉ एंड ऑर्डर और राजेश कुमार के पास एसपी, एसटीएफ की जिम्मेदारी थी। दोनों अधिकारियों पर उनकी पुरानी जिम्मेदारी अतिरिक्त रहेगी।