{"_id":"57558f164f1c1b181d9c5386","slug":"transfer-of-3-ias-and-3-pcs-officer-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले, सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले, सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
पंजाब और हरियाणा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। पंजाब सरकार ने सोमवार को तीन आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। ये तबादले तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आईएएस सतीश चंद्रा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्थानीय निकाय), विकास प्रताप को सचिव (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान) और हरप्रीत सिंह सूदन को एसडीएम, पटियाला लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पीसीएस अरविंद पाल सिंह संधू को एडीसी (खन्ना), सुखप्रीत सिंह सिद्धू को एसडीएम (निहाल सिंह वाला) और ज्योति बाला को एसडीएम (बंगा) लगाया गया है।
विज्ञापन
तबादले के बाद नियुक्त हुए नौ डीएसपी
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक तान्या सिंह को डीएलएफ (गुड़गांव) का एसीपी लगाया गया है, जबकि वहां के एसीपी रमेश पाल को पटौदी का एसीपी नियुक्त किया गया है। नारायण चंद को एचपीए (मधुबन) का पुलिस उप-अधीक्षक लगाया गया है। डीएसपी कुलदीप सिंह का तबादला ऐलनाबाद से लोहारू, जबकि उनकी जगह रविंद्र कुमार को ऐलनाबाद का नया पुलिस उप-अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एसीपी, फरीदाबाद अमन यादव को बल्लभगढ़ का एसीपी, जबकि डीएसपी महेश कुमार को तबादले के बाद कनीना में नियुक्त किया गया है। डीएसपी ओम प्रकाश को एचपीए (मधुबन) का पुलिस उपाधीक्षक लगाया गया है। एसीपी ममता खरब को तबादले के बाद एसीपी, ट्रैफिक (गुड़गांव) नियुक्त किया गया है।