फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transfer by haryana govt in police deptt, see here transfered officers list

15 IPS और 4 HPS किए गए इधर से उधर, देखिए कौन और कहां?

Tue, 20 Dec 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
transfer by haryana govt in police deptt, see here transfered officers list
Haryana Transfer - फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। 15 आईपीएस और चार एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। खट्टर सरकार ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आठ जिलों के एसपी को बदल डाला है। इसमें सीएम सिटी करनाल के एसपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सरकार ने मधुबन एचएपी के डीआईजी सिवाश कविराज को अपने कार्यभार के अलावा गुरुग्राम का संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया है। गुरुग्राम एससीबी की डीआईजी राजश्री सिंह को वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद का संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया गया है। गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त वाईपूर्ण कुमार को डीआईजी प्रशासन के पद पर नियुक्ति दी गई है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार आर्य को सीआईडी के पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक टेलीकाम (एच) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी बी सथीश बालन को यमुनानगर का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी पुलिस अधीक्षक सुरक्षा सीआईडी होंगे। करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन को रोहतक का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह गुरुग्राम मुख्यालय में डीसीपी का जिम्मा संभालेंगे। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग को कुरुक्षेत्र का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। पलवल के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा अब पानीपत के पुलिस अधीक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम दक्षिण की डीसीपी सुलोचना कुमारी को पलवल का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। झज्जर के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा करनाल के पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं देंगे। पानीपत के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती दी गई है। तीसरी आईआरबी सुनारिया के कमांडेंट सुनील कुमार दलाल दादरी के पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरक्षा (सीआईडी) राजेश कालिया झज्जर के पुलिस अधीक्षक होंगे।


गुरुग्राम मुख्यालय के डीसीपी अशोक बक्शी को गुरुग्राम दक्षिण का डीसीपी लगाया गया है। नरवाना के एएसपी वसीम अकरम को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण पूरा करने पर लोकेंद्र सिंह को जींद मुख्यालय का एएसपी लगाया गया है। नीतिका गहलोत अंबाला मुख्यालय में एएसपी का कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed