फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Training to make dairy farmers efficient managers from 27th

Chandigarh News: डेयरी किसानों को कुशल प्रबंधक बनाने हेतु प्रशिक्षण 27 से

Fri, 17 Oct 2025 12:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Training to make dairy farmers efficient managers from 27th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। डेयरी विकास विभाग, पंजाब द्वारा डेयरी किसानों को कुशल डेयरी प्रबंधक बनाने हेतु 4 सप्ताह का डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 27 अक्तूबर, 2025 से 26 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
यह डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्र (माल मंडी के पास), तरनतारन में आयोजित किया जाएगा। इसमें दूध से डेयरी उत्पाद बनाने, डेयरी फार्मों के प्रबंधन, डेयरी पशुओं की नस्ल सुधार, डेयरी पशुओं के आंतरिक प्रबंधन और संतुलित पशु आहार पर आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए तरनतारन जिले के इच्छुक डेयरी किसान अपने 10वीं के सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो (अनुसूचित जाति के प्रशिक्षु अपना अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र साथ लाएं) के साथ 23 अक्तूबर 2025 से पहले डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्र, तरनतारन से संपर्क करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की फीस सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 5000 रुपये और अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 4000 रुपये है, जो नकद ली जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद बैंकों से सस्ती ब्याज दरों पर ऋण मुहैया करवाया जाएगा, जिस पर सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा 100 रुपये नकद देकर उप निदेशक डेयरी विकास, तरनतारन के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed