{"_id":"6be77ca5d0933f849083be7a107deb82","slug":"train-from-city-beautiful-to-bangalore-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल से बेंगलुरु जाना अब और भी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल से बेंगलुरु जाना अब और भी आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु के लिए वीरवार से सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। रेल बजट में घोषित चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस को पूर्व रेलमंत्री और स्थानीय सांसद पवन वंसल वीरवार सुबह 10:35 बजे हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी। केवल उद्घाटन के लिए इसे वीरवार को विशेष रूप से रवाना किया जाएगा।
इस ट्रेन का नंबर 22686/22685 होगा लेकिन बुधवार को इसे केवल एक दिन के लिए 02686 नंबर से चलाया जाएगा।
इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे जिनमें एक कोच फर्स्ट एसी और 2-टियर एसी का होगा, जबकि एक कोच 3-टियर एसी का होगा।
इनके अलावा 8 कोच स्लीपर और 6 जनरल डिब्बे होंगे। यह ट्रेन हर शनिवार और मंगलवार को सुबह 3:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी।
अंबाला कैंट, पानीपत, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, झांसी, भोपाल, पुणे, मिराज, बेलगाम, धरवर, हुबली और तुमकुर स्टेशन होते हुए हर सोमवार और वीरवार को सुबह 6:20 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ये ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:50 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी और शुक्रवार और सोमवार को शाम 6:10 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।
ये होगा चंडीगढ़ से किराया
एसी फर्स्ट क्लास-5180
एसी टू टियर-2985
एसी थ्री टियर-2010
स्लीपर-785