फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic police issued challan to Manish Kashyap

Chandigarh News: मनीष कश्यप का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challan to Manish Kashyap
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने बिहार के भाजपा नेता मनीष कश्यप की गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी होने पर चालान काटा है। यह मामला कुछ दिन पुराना है लेकिन मनीष कश्यप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी व वीडियो शेेयर किया है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को गाड़ी पर 70 प्रतिशत विजिबल ब्लैक फिल्म लगेे होने से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया लेकिन उनका चालान काट दिया गया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मनीष कश्यप चंडीगढ़ आए थे। पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर गाड़ी को रोक कर दस्तावेज जांचे। दस्तावेज पूरे होने पर पुलिस ने गाड़ी पर ब्लैक फिल्म चढ़ी होने के चलते चालान काटने की बात कही। उन्होंने बताया कि यह वाहन कंपनी की तरफ से लगी है। पुलिस ने कहा कि चंडीगढ़ में ब्लैक फिल्म पर पाबंदी है। मनीष कश्यप का कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों के खिलाफ यह चालान काटा है। मनीष कश्यप ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जॉइन किया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी दावेदारी पेश की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। एक मामले में पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया था। वह 23 दिसंबर 2023 को जेल से छूटकर बाहर आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed