फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic police department, Punjab fat policeman, ludhiana news

40 साल से ऊपर, तोंद निकले मुलाजिम ट्रैफिक विभाग से होंगे बाहर

Fri, 24 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 24 Mar 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
traffic police department, Punjab fat policeman, ludhiana news
तोंद निकले मुलाजिम ट्रैफिक विभाग से होंगे बाहर - फोटो : Demo Pic
आदेश न मानने पर पुलिस विभाग से तीन मुलाजिमों को जबरी सेवामुक्त करने के बाद भी पुलिस कमिश्नर ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी। वीरवार को पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ट्रैफिक विभाग की ओवरहॉलिंग कर डाली।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने वीरवार को ट्रैफिक पुलिस के साठ प्रतिशत पुलिस मुलाजिमों को बदल कर थानों और अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया, जबकि थानों और अन्य जगहों से मुलाजिमों को ट्रैफिक विभाग में तैनात कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने नया नियम बना दिया कि चालीस साल से ऊपर का मुलाजिम ट्रैफिक विभाग में नहीं रहेगा, जबकि एक साल से ऊपर ट्रैफिक विभाग में काम कर चुका मुलाजिम और तोंद निकाले हुए मुलाजिम को ट्रैफिक विभाग में फिट नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब थाने में नहीं, सांझ केंद्र में होगी एफआईआर

traffic police department, Punjab fat policeman, ludhiana news
तोंद निकले मुलाजिम ट्रैफिक विभाग से होंगे बाहर - फोटो : Demo Pic
महानगर के ट्रैफिक विभाग में करीब 220 मुलाजिम है। पुलिस कमिश्नर ने मुलाजिमों को सेवामुक्त करने के बाद वीरवार को करीब 130 मुलाजिमों का तबादला कर उन्हें महानगर के अलग अलग पुलिस थानों और अन्य विभागों में तैनात कर दिया।

पुलिस लाइन और थानों से मुलाजिमों को ट्रैफिक विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। ट्रैफिक विभाग में तैनात मुलाजिमों को महानगर का ट्रैफिक सुचारु ढंग से चलाने और लोगों को नियम न तोड़ने के लिए जागरूक करने का जिम्मा दिया गया है।

अब थाने में नहीं, सांझ केंद्र में होगी एफआईआर
किसी तरह के आपराधिक मामले की एफआईआर पहले पुलिस थाने में दर्ज होती थी, लेकिन अब एफआईआर पुलिस विभाग के सांझ केंद्र में होगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सांझ केंद्र के मुलाजिम ही शिकायत दर्ज करेंगे और एफआईआर दर्ज करेंगे। उसके बाद थाने के मुंशी के साथ कोआर्डिनेट कर सारी जांच की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed