{"_id":"a5186576735f717922374c288c03cf9c","slug":"traffic-jaam-on-pgi-chandigarh-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों से 1 किलोमीटर दूर हुआ PGI, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों से 1 किलोमीटर दूर हुआ PGI, जानिए कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस के एक कदम से पीजीआई मरीजों से पूरा एक किलोमीटर दूर हो गया है। पीजीआई के सेक्टर-11 की ओर बने गेट के सामने वाले कट को बंद कर दिया गया है। इससे इस गेट से दाखिल होने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पूरा एक किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस गेट के नजदीक न्यू ओपीडी सेंटर बना हुआ है। सेक्टर 11, 9, 10, 8, 7 व पंचकूला से आने वाले अधिकतर मरीज इस गेट का इस्तेमाल करते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने दलील दी है कि कट खुले होने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही थी। अक्सर जाम लगता था।
विज्ञापन
कई एक्सीडेंट के केस भी देखने को मिले, इसलिए यह कदम उठाया गया है। भले ही ट्रैफिक पुलिस मान रही हो कि उसके इस कदम से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन उल्टा कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
अब पीजीआई चौक पर लगने लगा जाम
कट बंद होने से सेक्टर 11 के गेट से दाखिल होने वाले मरीज अब पीजीआई राउंड अबाउट से घूमकर संस्थान में दाखिल होते हैं। इससे चौक पर दबाव बढ़ गया है और अक्सर जाम लगने लगा है। खासकर सुबह के वक्त। इससे मरीजों के साथ अन्य लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।
ओपीडी में रोजाना आठ हजार मरीज आते हैं। इनमें से 40-30 प्रतिशत मरीज सेक्टर 11 वाले गेट से दाखिल होते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कट को बैरिकेड से बंद कर दिया है। कुछ लोगों ने बैरिकेड को हटाकर घुसने की कोशिश की, लेकिन बैरिकेड को अब तार से बंद कर दिया है।
सेक्टर 11 से दवा खरीदने गए तो वापस आना मुश्किल
न्यू ओपीडी व नेहरू हास्पिटल से यदि किसी मरीज का परिजन दवा खरीदने सेक्टर 11 की मार्केट में जाता है तो उसे वापस जाना काफी मुश्किल हो जाता है। उसे लौटने के लिए पहले पीजीआई के राउंड अबाउंट आना होगा, फिर वहां से घूमकर पीजीआई में दाखिल होना होगा।
यही नहीं पीजीआई में आने वाले कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जो स्टाफ ओपीडी में काम करता है और वह सेक्टर 11 के गेट से एंट्री करता है तो उसके लिए भी परेशानी बढ़ गई है।
पीजीआई के गेट के सामने जाम लग रहा था। इससे ट्रैफिक भी बाधित हो रहा था। जाम से निपटने के लिए यह कट बंद किया गया है।
मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस