{"_id":"6a209265a660d4bc9605cc15","slug":"traders-should-take-part-in-the-vehicle-free-campaign-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1036206-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंछी बोले-व्यापारी लें वाहन-मुक्त अभियान में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंछी बोले-व्यापारी लें वाहन-मुक्त अभियान में हिस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के अध्यक्ष एवं एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य कमलजीत सिंह पंछी ने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की है।
वाहन-मुक्त बुधवार अभियान के समर्थन में उन्होंने अपने निवास स्थान से व्यावसायिक प्रतिष्ठान तक इलेक्ट्रिक स्कूटर से आने-जाने का निर्णय लिया है। पंछी ने कहा कि इस पहल की प्रेरणा उन्हें भारत के प्रधानमंत्री और पंजाब के राज्यपाल-सह-प्रशासक यूटी चंडीगढ़ के आह्वान तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली उनकी दूरदर्शी सोच से मिली है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहनों का उपयोग कम किया जाए तो इससे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है।
विज्ञापन
पंछी ने चंडीगढ़ की सभी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, व्यापारियों और आम नागरिकों से वाहन-मुक्त बुधवार अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त शहर बनाया जा सकता है।