{"_id":"66e368a38048118d09066824","slug":"traders-alighted-from-luxury-vehicles-and-begged-for-alms-with-bowls-in-their-hands-chandigarh-news-c-16-pkl1043-515226-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लग्जरी गाड़ियों से उतरे, हाथ में कटोरा लेकर व्यापारियों ने मांगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लग्जरी गाड़ियों से उतरे, हाथ में कटोरा लेकर व्यापारियों ने मांगी भीख
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के व्यापारियों ने यूटी प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। व्यापारी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में अपनी लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे और कार के अंदर से कटोरा निकालकर सड़क पर भीख मांगने के लिए बैठ गए। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपना कामकाज बंद रखा। व्यापारी एकता मंच की ओर से जॉइंट फोरम ऑफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स के सहयोग से वीरवार को व्यापारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई फैक्ट्रियों पर ताला लटका रहा। व्यापारियों ने अपनी लग्जरी कारों के आगे खड़े होकर वायलेशन व मिसयूज के नोटिसों को रद्द करने के लिए भीख मांगी। व्यापारियों का कहना है कि पिछले 15 साल से उन्हें लगातार बिल्डिंग मिसयूज और वायलेशन के नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि व्यापारियों ने सिर्फ नीड बेस चेंज किए हैं। ऐसा करने वाले शहर के अकेले व्यापारी नहीं हैं बल्कि सारे शहर में ही लोगों ने नीड बेस्ड चेंज किया है। व्यापारियों को इस प्रदर्शन के लिए शहर की सभी व्यापारिक, ट्रेड व रेजिडेंट एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त है।
आज प्रशासन को सौंपेंगे चाबियां : व्यापारियों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। व्यापारी सुबह 10 बजे इंडस्ट्रियल एरिया से अपनी कारों में शहरभर की मार्केट का दौरा करते हुए दोपहर को प्रशासन के अधिकारियों से मिलने उनके दफ्तर पहुंचेंगे। इस दौरान व्यापारी प्रशासन के अधिकारियों से सभी नोटिसों को रद्द करने की मांग करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि यदि उनकी बात न सुनी गई तो प्रतीकात्मक रूप से अपने व्यवसायों की चाबियां अधिकारियों को सौंप देंगे।