{"_id":"5c314fa9bdec222d5141923e","slug":"tractor-trolly-crushes-five-people-one-dies-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्राले ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, रेहड़ी पर अंडे खा रहे थे सभी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्राले ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, रेहड़ी पर अंडे खा रहे थे सभी मजदूर
Sun, 06 Jan 2019 06:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
Dead Body
- फोटो : फाइल फोटो
शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे मोगा में एक तेज रफ्तार ट्राले ने शैलर के बाहर रेहड़ी पर अंडे खा रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इसमें से 22 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चारों घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शराब के नशे में चूर आरोपी ट्राला चालक को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना सिटी वन के एएसआई वरिंदर कुमार विक्की ने बताया कि गांव दुन्नेके पर स्थित शादी हरबंस राइस मिल के बाहर शैलर में काम करने वाले कुछ मजदूर शनिवार शाम को रेहड़ी पर अंडे खा रहे थे। इसी दौरान मोगा साइड से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्राले ने रेहड़ी संचालक पिता- पुत्र सहित पांच लोगों को कुचल दिया और आगे जाकर शैलर की दीवार से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे में 22 वर्षीय मजदूर सन्नी कुमार (22) वासी मेलक अकालियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेहड़ी संचालक राज कुमार, उसका बेटा सुरिंदर कुमार (13) वासी दुन्नेके, मजदूर सुरेश कुमार और बलजीत सिंह वासी डरोली भाई घायल हो गए। सिविल अस्पताल मोगा की ओर से सुरिंदर कुमार (13) को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है जबकि बलजीत सिंह का हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन