{"_id":"622adc6c36f67d424e763357","slug":"track-broken-near-jaijawanti-railway-station-major-accident-averted-due-to-intelligence-of-key-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना: जैजैवंती रेलवे स्टेशन के पास चार जगह से टूटी पटरी, की-मैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना: जैजैवंती रेलवे स्टेशन के पास चार जगह से टूटी पटरी, की-मैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Fri, 11 Mar 2022 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:55 AM IST
सार
जींद दिल्ली पैसेंजर गाड़ी सुबह सात बजकर 43 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए जैजैवंती रेलवे स्टैशन पर आ चुकी थी। इस दौरान दो जगह से टूटी पटरी को पैसेंजर गाड़ी क्रॉस कर चुकी थी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाना में जैजैवंती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक चटकने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन की-मैन की सूझबूझ से हादसा टल गया। की-मैन ने गाड़ी चलने से पहले स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गाड़ी को रेलवे स्टेशन पर ही रोके रखा गया उसके बाद टूटी हुई पटरी को ठीक किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक घंटे के करीब जींद दिल्ली यात्री गाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जींद दिल्ली पैसेंजर गाड़ी सुबह सात बजकर 43 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए जैजैवंती रेलवे स्टैशन पर आ चुकी थी। इस दौरान दो जगह से टूटी पटरी को पैसेंजर गाड़ी क्रॉस कर चुकी थी। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पैसेंजर गाड़ी के आगे भी दो जगह से पटरी टूटी हुई थी, लेकिन जब तक पटरी को ठीक नहीं किया गया तब तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को एक घंटे के करीब परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे बाद गाड़ी को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।
विज्ञापन