फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Towers in the game, preparing to give notice

टावर लगाने में खेल, नोटिस देने की तैयारी

Sun, 19 Jan 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला Updated Sun, 19 Jan 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Towers in the game, preparing to give notice
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) मैसर्स रिलायंस जियो इंफोकॉम को शो कॉज नोटिस देगी। क्योंकि बगैर इजाजत के ही 4जी मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। कंपनी की तरफ से 33 साइटों पर टावर लगाने के लिए हुडा के पास प्लान जमा कराया था। अभी सिर्फ एग्रीमेंट ही हुआ था, लेकिन कंपनी ने काम शुरू कर दिया। जबकि, टावर लगाने का काम फाइनल परमिशन के बाद शुरू किया जाना था।
विज्ञापन

सेक्टर 12 व इंडस्ट्रीयल एरिया में टावर लगाए जाने का काम चल रहा था, जिसे शुक्रवार को रुकवा दिया गया था। विधायक डीके बंसल से लोग मिले और उन्होंने सेक्टर 12 के एक पार्क में अवैध रूप से लगाए जा रहे टावर के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए काम रुकवा दिया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र फेस दो के प्लॉट नंबर 96 के सामने चल रही टॉवर के लिए खुदाई को नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील तलवार ने रुकवा दिया था।
विज्ञापन

28 नवंबर 2013 को हुडा और कंपनी के बीच 33 साइट के लिए 24.75 लाख रुपये में 20 साल तक का एग्रीमेंट हुआ था। बता दें कि कंपनी ने जो प्लान जमा कराया है, उसमें ज्यादातर टावर रिहायशी इलाके में हैं। अभी हुडा ने काम शुरू करने की इजाजत नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed