फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tow more corona cases confirmed in chandigarh

चंडीगढ़: जीएमसीएच का एक और कर्मचारी मिला पॉजिटिव, वार्ड अटेंडेंट का पिता भी संक्रमित

Sun, 26 Apr 2020 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 26 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tow more corona cases confirmed in chandigarh
जीएमसीएच सेक्टर-32 - फोटो : फाइल फोटो

जीएमसीएच सेक्टर-32 में शनिवार को एक और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। पॉजिटिव मिला मरीज ओटी अटेंडेंट है मौलीजागरां के विकास नगर में रहता है। यह मरीज शुक्रवार को पॉजिटिव मिले हॉस्पिटल के उस वार्ड अटेंडेंट के संपर्क में था, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


वहीं, देर रात शुक्रवार को पॉजिटिव मिले वार्ड अटेंडेंट के पिता में भी कोरोना की पुष्टि हो गई। एक दिन में दो मरीजों के पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हालांकि जीएमसीएच-32 के लिए राहत भरी खबर यह है कि शुक्रवार को वार्ड अटेंडेंट के पॉजिटिव मिलने के बाद हॉस्पिटल के 7 डॉक्टरों समेत जिन 23 स्टाफ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से 22 की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दूसरे ओटी अटेंडेंट को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर पीजीआई शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब चंडीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 30 पर पहुंच गया है।

वार्ड अटेंडेंट को भेजा पीजीआई

शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए जीएमसीएच के वार्ड अटेंडेंट को शनिवार दोपहर बाद पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

इनमें उसकी मां और पत्नी के अलावा सात माह की बच्ची के भी नमूने लिए गए हैं लेकिन जीएमसीएच में टेस्टिंग की क्षमता सीमित होने के कारण शनिवार को सभी लोगों की जांच नहीं हो सकी। पीजीआई में अभी कोरोना के 13 मरीज भर्ती हैं।

सात डॉक्टर समेत 23 थे संपर्क में
जीएमसीएच के कोरोना पॉजिटिव वार्ड अटेंडेंट के संपर्क में आने वाले जिन 23 लोगों की जांच कराई गई थी, उनमें 7 जूनियर रेजिडेंट, 7 स्टाफ नर्स, 2 नर्सिंग सिस्टर, 1 एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, 3 स्वीपर और 3 अटेंडेंट शामिल हैं। इसमें से एक ओटी अटेंडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो ब्लॉक सी की ऑर्थो ओटी में ड्यूटी पर था।

पीजीआई के सभी 45 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
वहीं दूसरी ओर पीजीआई के कोरोना पॉजिटिव नयागांव निवासी कुक के संपर्क में आए सभी 45 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह कुक 23 अप्रैल को कोरोना की चपेट में आकर पीजीआई में भर्ती हुआ था। जानकारी के अनुसार, कुक नयागांव के उस मकान में किराए पर रहता है, जहां रहने वाला एक अन्य पीजीआई स्टाफ पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने में बाद इलाज कराकर घर लौट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed