फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tourists have fun at Sukhna Lake amidst rain showers

बारिश की फुहारों के बीच पर्यटकों ने सुखना लेक पर की मस्ती

Mon, 18 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tourists have fun at Sukhna Lake amidst rain showers
सुखना लेक पर सुहावने मौसम का आनंद लेती युवती।
चंडीगढ़। शहर में रविवार सुबह से बादल छा गए और दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इससे तापमान गिर गया और लोगों ने गुलाबी ठंड को महसूस किया। 24 घंटे में तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित कम दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। मंगलवार से मौसम के फिर साफ होने का अनुमान है। हालांकि अब रात का तापमान लगातार कम होने लगेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए दो दिन तेज बारिश की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के किसानों को फसलों को ढकने की सलाह दी गई थी। मानसून के लौटने के बाद शहर में यह पहली बारिश है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से इस बार मानसून 8 अक्तूबर को लौट चुका है। मानसून इस बार शहर में 13 दिन पहले आया था और 13 दिन बाद लौटा। मौसम विभाग के अनुसार, औसतन 25 सितंबर को मानसून लौट जाता है, लेकिन इस बार देरी हुई। बीते पांच वर्षों के मुकाबले इस साल मानसून सबसे कमजोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed