फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tourist Place Karn Lake In Karnal Of Haryana Near Delhi

दिल्ली से 100 किमी दूर मनोरम झील, बोटिंग और खूबसूरत नजारे, अपनों संग बिताए पल

Mon, 15 Jul 2019 05:45 PM IST
ajay kumar राकेश चौहान, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
राकेश चौहान, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Tourist Place Karn Lake In Karnal Of Haryana Near Delhi
कर्ण लेक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से 100 किलोमीटर दूर एक मनोहरम झील है। परिवार के साथ बेहतर समय बिताने के लिए अच्छी जगह है। यहां बोटिंग के साथ कई और चीजों का लुफ्त  लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इस झील के बार में...

विज्ञापन


यह झील हरियाणा के करनाल जिले में हैं। इसे कर्ण लेक के नाम से जाना जाता है। करनाल जीटी रोड पर स्थित कर्ण लेक दोबारा से नए म्यूजिकल फाउंटेन से चमकेगा। इस पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हरियाणा राज्य पर्यटन विभाग की ओर से कर्ण लेक और सुंदर बनाने के लिए दस करोड़ रुपये से खर्च कर रहा है। इसके लिए एक बैंक्वेट हॉल बनाया जाए रहा है इसके साथ ही दो लॉन, पार्किंग की पूरी सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


इस बैंक्वेट को सस्ते रेट पर दिया जाएगा, ताकि लोग शादी या बड़ी पार्टी आदि का कार्यक्रम कर सकें। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में लिफ्ट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग पर्यटकों को कमरे तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कर्ण लेक दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच स्थित है। इस कारण कमरों की रेनोवेट, बाहर की लॉबी को रेनोवेट का कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर करीब 14 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवती लेक से बना कर्ण लेक

Tourist Place Karn Lake In Karnal Of Haryana Near Delhi
कर्ण लेक - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गवर्नर बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती ने 1974 में चक्रवती लेक के नाम से उद्घाटन किया था। इसे पहले चक्रवती लेक कहा जाता था। इसके बाद लेक का नाम कर्ण लेक रखा गया। करीब 80 एकड़ में कर्ण लेक बना हुआ है। 

एक झील है जिसमें नहर से पानी आता है और यहां पर पर्यटक बोटिंग कर पूरा आनंद लेते हैं। कर्ण लेक पर एक रेस्टोरेंट है, जिसमें 19 एसी कमरे हैं। दो फैमिली हॉल हैं, बार हैं और हर प्रकार का स्वादिष्ट खाना भी मिलता है।

Tourist Place Karn Lake In Karnal Of Haryana Near Delhi
कर्ण लेक - फोटो : अमर उजाला

कर्ण लेक पर देर शाम तक पर्यटक बोटिंग कर सकें। इसके लिए 18 हाई मास्क एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों से रात को भी कर्ण लेक जगमगाती रहती है। झील पर मोटर बोट भी हैं। इनमें बैठकर पर्यटक झील का आनंद लेते हैं। जल्द ही झील में सोलर बोट भी चलाई जाएंगी। जो धूप में चार्ज होती रहेंगी। इससे बिजली की भी बचत होगी और बोटिंग का किराया भी कम किया जाएगा।

दोबारा शुरू होगा म्यूजिक लाइव बैंड
लेक पर दोबारा से म्यूजिक लाइव बैंड की शुरुआत की जाएगी। रेस्टोरेंट में पर्यटक म्यूजिक लाइन बैंड के विद डिनर करेंगे। हालांकि पहले भी इसकी शुरुआत की थी। अब दोबारा इसे शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को खाना खाते समय भी आनंद आए।

कर्ण लेक को और सुंदर बनाने के लिए दस करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नया म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा, लिफ्ट लगाई जाएगी बैंक्वेट हॉल बनाया जा रहा है। सड़कें दोबारा से बना दी गई हैं, म्यूजिकल लाइव बैंड शुरू किया जाएगा और साथ ही सोलर बोट भी जल्द ही लाई जाएंगी। -अनिल बजाज, टूरिस्ट ऑफिसर, कर्ण लेक करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed