{"_id":"5a41df6e4f1c1b8d698c3d01","slug":"total-of-8189-complaints-were-filed-in-the-year-2016-17-banking-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल की रिपोर्ट में खुलासा, बैंकों की ग्राहकों से वादाखिलाफी करीब 80 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल की रिपोर्ट में खुलासा, बैंकों की ग्राहकों से वादाखिलाफी करीब 80 फीसदी बढ़ी
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से बैंकों की ओर से उठापटक जारी है। कभी नोटबंदी का पंगा तो कभी न्यूनतम बैलेंस में कटौती। बैंकों में सुविधाएं बढ़ीं या नहीं, मगर शिकायतों का अंबार जरूर बढ़ गया है। बैंकिंग लोकपाल कार्यालय की वर्ष 2016-17 की रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंकों के खिलाफ शिकायतों में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है।
साल 2015-16 के मुकाबले सबसे ज्यादा शिकायतों में वृद्धि चंडीगढ़ कार्यालय की सीमा में आने वाले बैंकों के खिलाफ हुई है। करीब 79.15 फीसदी की। साल 2014-15 में बैंकों के खिलाफ 3131, साल 2015-16 में 4571, साल 2016-17 में 8189 शिकायतें ग्राहकों ने दर्ज करवाई हैं। चंडीगढ़ की सीमा में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिले में स्थित सभी बैंक आते हैं।
चंडीगढ़ के बाद अहमदाबाद और कोलकाता के बैंकों के खिलाफ ग्राहकों ने शिकायत की है। सबसे ज्यादा शिकायतें बैंकों के रवैये को लेकर है। ग्राहकों को लुभावने के लिए बैंक कई तरह के वादे करते हैं, मगर बाद में उसे पूरा नहीं करते। उसके बाद एटीएम और केडिट कार्ड से संबंधित नाराजगी है।
विज्ञापन
इस तरह की कर सकते हैं शिकायत
बैंकिंग लोकपाल कार्यालय में चेक और ड्राफ्ट नॉन-पेमेंट और पेमेंट में हुई देरी, प्लास्टिक मनी, बैंकिंग प्रैक्टिस में गड़बड़ी, बिना सूचना के सर्विस चार्ज वसूलने, आनलाइन बैंकिंग ट्रांसजेक्शन, लोन, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। शिकायतों की पूरी लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

ऐसे करें शिकायत
कैसे करें बैकों के खिलाफ शिकायत
यदि कोई ग्राहक बैंक के कर्मियों या अन्य किसी से परेशान है तो वह पहले बैंक के शिकायती सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाकर कंप्लेंट नंबर ले सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर भी शिकायत रजिस्टर कर सकते हैं।
शिकायत रजिस्टर करने के बाद कस्टमर्स को बैंक के जवाब या समाधान के लिए 30 दिनों तक इंतजार करने की जरूरत है। यदि एक महीने में भी शिकायत पर अमल नहीं होता है तो बैंकिंग लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं। चंडीगढ़ में बैंकिंग लोकपाल जेएल नेगी हैं। इनका कार्यालय सेक्टर 17 स्थित रिजर्व बैंक आफ इंडिया के चौथे तल पर स्थित है। इस कार्यालय के तहत सभी कामर्शियल, क्षेत्रीय ग्रामीण और को-ऑपरेटिव बैंक आते हैं।
ऐसे करें शिकायत
सबसे पहले यह देखना होगा कि बैंक का ब्रांच किस लोकपाल के क्षेत्र में आता है। ग्राहक अपनी शिकायत सादे कागज पर लिखकर या फिर ईमेल के जरिए लोकपाल को भेज सकते हैं। ग्राहक आरबीआई की वेबसाइट पर मौजूद कंप्लेंट फॉर्म भरकर भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है। हालांकि, अगर आपने शिकायतों के निपटारे के लिए पहले बैंक के शिकायत समाधान सेल से संपर्क नहीं किया है या फिर यह मामला अदालत में पेंडिंग है, तो लोकपाल आपकी अर्जी खारिज कर सकता है।

बैंकों के खिलाफ इस तरह की आईं शिकायतें
बैंक में लाइन
- फोटो : File Photo
बैंकों के खिलाफ इस तरह की आईं शिकायतें
1.सुविधा के दावे जो किए गए, मगर वे पूरे नहीं हुए
2.एटीएम और डेबिट कार्ड से संबंधित
3.पेंशन पैमेंट से संबंधित शिकायतें
4.बैंकों की ओर से दिए गए क्रेडिट कार्ड
5.बिना कोई नोटिस दिए खाते से रुपये काटना
6.जमा राशि से संबंधित
7.लोन और एडवांस से संबंधित
8.सिक्के और नोट से संबंधित
किस बैकिंग लोकपाल कार्यालय में कितनी शिकायतें
बैकिंग लोकपाल 2015-15 (शिकायतें) 2016-17 शिकायत में वृद्धि कुल शिकायतें
चंडीगढ़ 3131 8189 79.15 6.25
अहमदाबाद 4965 9552 61.65 7.29
नई दिल्ली 14712 24837 10.12 18.96
मुंबई 10446 16299 32.16 12.44
99 प्रतिशत शिकायतों का किया निपटारा
रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के बैंकिंग लोकपाल कार्यालय ने करीब 99 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर दिया है। साल 2016-2017 में कुल 8189 शिकायते आईं। पिछले बैंकिंग वर्ष की कुल 41 शिकायते लंबित थी। इस प्रकार से इस साल 8230 शिकायतों पर सुनवाई की गईं। इनमें से 8229 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि एक शिकायत लंबित रह गई है। शिकायतों का निपटारा करने में सबसे पहले नंबर पर अहमदाबाद है। यहां पर कुल 9552 शिकायतें आई। सभी शिकायतों को सुना गया और और सभी का निपटारा कर दिया गया। दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ है।