फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Cooperative Sugar Mill Federation to boost revenue; one-kilogram sugar packets to be sold.

Chandigarh-Haryana News: सहकारी चीनी मिल संघ बढ़ाएगा आय, एक किलोग्राम चीनी के पैकेट बेचे जाएंगे

विज्ञापन
प्रदेश के राशन डिपो व बाजार में बेची जाएगी चीनी, पानीपत, करनाल व रोहतक में तैयार हो रहे पैकेट
विज्ञापन

अरुण शर्मा
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल संघ आय के स्रोत बढ़ाएगा। इसके लिए अगले करीब डेढ़ माह के अंदर 1 किलोग्राम चीनी के पैकेट की बिक्री शुरू की जाएगी। अभी पैकेटबंद चीनी की प्रतिमाह 15 से 16 हजार क्विंटल की मांग है। प्रदेश के करीब 7200 राशन डिपो पर भी चीनी मिल संघ की पैकेट वाली चीनी ही बिकेगी। इसके साथ ही बाजार में भी इन पैकेट की बिक्री शुरू होगी। चीनी मिल संघ नॉन रिफाइन चीनी के 1 किलोग्राम के पैकेट तैयार कराएगा। इसके लिए अभी पानीपत, करनाल और रोहतक में काम जारी है।

पड़ोसी राज्यों के बाजारों में भी खपेगी चीनी
बाजार में एक किलोग्राम चीनी के पैकेट की बिक्री हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्यों के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब में भी होगी। चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह का कहना है कि अभी तक 50 किलोग्राम चीनी के बैग की बिक्री होती थी। अब बाजार की मांग को देखते हुए सरकार के सुझाव पर एक किलोग्राम के पैकेट पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन



नॉन रिफाइन चीनी में गन्ने के रस के रहते हैं पूरे गुण
नॉन रिफाइन चीनी का मतलब बिना रिफाइन की गई प्राकृतिक चीनी से है। यह गन्ने के रस से सीधे बनाई जाती है। इसे सफेद चीनी की तरह रासायनिक प्रक्रियाओं से नहीं गुजारा जाता। इसमें चीनी के प्राकृतिक गुण और पोषक तत्व पूरी तरह से मौजूद रहते हैं। उत्पाद हल्के भूरे रंग का होता है। इसका स्वाद गुड़ या देसी खांड जैसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed