Punjab Board Result: 12वीं में अव्वल विद्यार्थियों को मिलेगा 51 हजार का इनाम, CM मान ने किया एलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबलियत का सबूत दिया है। इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में कामयाब होने के लिए अथक मेहनत और लगन से अपना नाम चमकाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्होंने एलान किया है कि राज्य सरकार जल्द इन होनहार विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव और संतोष की बात है कि लड़कियों ने एक बार फिर परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करके लड़कों को पछाड़ दिया है। यह भी खुशी की बात है कि इन परीक्षाओं के नतीजों में मानसा जिले ने राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। मान ने परीक्षा पास करने वाले होनहार विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबलियत का सबूत दिया है। इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में कामयाब होने के लिए अथक मेहनत और लगन से अपना नाम चमकाया है। यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है, जिसके लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक बधाई के हकदार हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि यह विद्यार्थी अन्य के लिए रोल मॉडल बनेंगे।
टॉप 10 सूची
- सुजान कौर 500 दशमेश कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़, मानसा
- श्रेया सिंगला 498 एमएसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बठिंडा
- नवप्रीत कौर 497 बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर काॅलोनी फोकल प्वाइंट, लुधियाना
- नवनीत सिंह 496 सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस, पटियाला
- खुशप्रीत कौर 495 सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला, लुधियाना
- अर्शप्रीत कौर 494 शहीद हरपाल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेठूवाल, अमृतसर
- सिमरनजीत कौर 494 शहीद सिपाही संदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परस राम नगर, बठिंडा
- खुशी गर्ग 494 सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री मुक्तसर साहिब
- आश्वीन कौर 494 दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अड्डा कोटली सूरत मल्ली, गुरदासपुर
- शमनप्रीत कौर 493 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर
डिफेंस स्टडी विषय में पंजाब का रिजल्ट रहा खराब
12वीं कक्षा के परिणाम में डिफेंस स्टडी विषय में विद्यार्थियों का प्रदर्शन खराब रहा है। परीक्षा का पास प्रतिशत 43.18 है। परीक्षा में 44 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इसमें से 19 ही परीक्षा पास कर पाए। सभी विषयों में डिफेंस स्टडी विषय में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे कम रहा है जबकि जनरल अंग्रेजी का परिणाम 94.24 फीसदी, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर 95.30 फीसदी व डांस का रिजल्ट 91.66 फीसदी रहा है। 12वीं की परीक्षा में 915 खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। यह सभी विद्यार्थी स्टेट खेल चुके है।