{"_id":"de312784558d7867a21cd5c6ee10d732","slug":"topi-war-in-chandigarh-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ चुनाव में देखने को मिलेगा ‘टोपी वॉर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ चुनाव में देखने को मिलेगा ‘टोपी वॉर’
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में इस बार ‘टोपी वॉर’ देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) की देखादेखी भाजपा ने भी टोपी से प्रचार शुरू कर दिया है।
भाजपा के एक कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता पार्टी की टोपी पहनकर घूम रहे थे। केसरी रंग की इस टोपी पर एक तरफ लिखा था भाजपा ही विकल्प और दूसरी तरफ लिखा था मोदी फॉर पीएम। आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भी कुछ ऐसी ही टोपियां पहनकर रखते हैं।
दिल्ली से आई 25 हजार टोपियां
भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस बार चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली से 25 हजार टोपियां मंगवाई गई थी। दिलचस्प बात रही कि सभी टोपियां हाथों-हाथ बंट गई।
सूत्रों का कहना है कि टोपी से प्रचार का फॉर्मूला भाजपा ने पहली बार अपनाया है। इससे साबित हो रहा है कि पार्टी ने ये तरीका कहीं न कहीं आप को देखते हुए निकाला है।
शुरू से ही चल रहा है ऐसा
पहले आप ने चंडीगढ़ से बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को मैदान में उतारा। फिर भाजपा भी किरण खेर को चंडीगढ़ ले आई। ऐसे ही जिस दिन भाजपा ने चंडीगढ़ में नरेंद्र मोदी के आने का ऐलान किया, उसी दिन आप ने भी अरविंद केजरीवाल के आने की घोषणा कर डाली। नेताओं के भाषण में भी काफी हद तक समानता दिख रही है। सभी नेता एक-दूसरे को ‘बाहरी कैंडिडेट’ बताने में लगे हुए हैं।