फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Top golfers from the city were honored for their outstanding performance in 2025

Chandigarh News: शहर से देश के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ियों का वर्ष 2025 में बेहतर प्रदर्शन के लिए हुआ सम्मान

Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Top golfers from the city were honored for their outstanding performance in 2025
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। शहर के चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के गोल्फर्स जिन्होंने देश और विदेयाों में वर्ष 2025 में बेहतर प्रदर्शन किया,उन्हें बुधवार को पंजाब राज भवन में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा सम्मानित किया गया। सीजीए के अध्यक्ष आरके पचनंदा भी उपस्थित थे। सम्मानित खिलाड़ियों में युवराज सिंह संधू, पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर भी शामिल हैं। कार्यक्रम में जिन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं-
उपलब्धियां एवं वर्तमान स्थिति (2025)

1. युवराज संधू: वर्तमान में भारत के नंबर 1 खिलाड़ी युवराज ने 1 सीजन में रिकॉर्ड 7 खिताब जीतकर 2025 पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


2. जीव मिल्खा सिंह: 2025 में उन्होंने आईजीपीएल इनविटेशनल श्रीलंका जीता। 54 वर्ष की आयु में पेशेवर टूर इवेंट जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गगनजीत भुल्लर: अर्जुन पुरस्कार विजेता, कई एशियाई टूर विजेता।

4. शुभांकर शर्मा : अर्जुन पुरस्कार विजेता, मुख्य रूप से डीपी वर्ल्ड टूर पर खेलते हैं।

5. करनदीप कोच: 2025 के अंत में रेड सी ओपन (मिस्र) जीता।

6. अंगद चीमा: कपिल देव इनविटेशनल और कोल इंडिया ओपन 2025 में लगातार खिताब जीते हैं।

7. अजीतेश संधू: ने 2025 एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में 77वां स्थान हासिल किया।

8. त्वेसा मलिक: सुपरस्पोर्ट लेडीज़ (2024) का खिताब जीता।

9 अमनदीप द्राल: हीरो डब्लूपीजीटी लेग 2024 जीता।

10 हीना कांग: हीरो डब्ल्यूपीजीटी लेग 2025 जीता।

11 मन्नत बराड़: महिला भारतीय ओपन 2025 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी
12 गुंतास कौर संधू : आईजीयू मेरिट लिस्ट 2025 में भारत की नंबर 1 रैंक वाली खिलाड़ी हैं।

13 हरजाई मिल्खा सिंह: 2025 में 4 आईजीयू खिताब जीते।

14.कृष चावला : 2025 में पीजीटीआई प्रो डेब्यू में सबसे कम उम्र के गोल्फर हैं।

15 नील जॉली: 2025 में आईजीयू आंध्र प्रदेश जूनियर बॉयज और एनसीआर कप जीता।

16 सीरत कांग: आईजीयू वेस्टर्न इंडिया लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स 2025 की विजेता हैं।

17 दानिश वर्मा: जूनियर विश्व चैम्पियनशिप और कैलावे विश्व चैम्पियनशिप (2024-2025) दोनों जीतीं।

18. जयबीर सिंह कांग : अखिल भारतीय जूनियर चैंपियनशिप 2025 (श्रेणी बी) में आईजीयू में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed