फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   too much medicine is dangerous for kidney

ध्यान दें, किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं ये दवाएं

Wed, 12 Mar 2014 09:44 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Mar 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
too much medicine is dangerous for kidney
छोटी-छोटी बीमारियों में दवा लेना या आयुर्वेदिक व यूनानी दवा का ज्यादा इस्तेमाल किडनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन


यह कहना है पीजीआई के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रो. केएल गुप्ता का। प्रो. गुप्ता ने बताया कि इसके शुरूआती कोई लक्षण नहीं होते।

जब किडनी 70 प्रतिशत खराब हो जाती है तब इसका असर शरीर पर दिखने लगता है। इसलिए ऐसी परेशानी से बचने का तरीका है कि जागरूक रहें।

सबसे ज्यादा किडनी डायबिटीज और हाईपरटेंशन की वजह से खराब होती हैं। आयुर्वेदिक व यूनानी दवा खाने से जब भूख लगती है तो लगता है इलाज सही चल रहा है, लेकिन यही दवा किडनी को धीरे-धीरे खराब कर देती है।

जब किडनी 80 प्रतिशत खराब हो जाती है तब लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में इसका इलाज सिर्फ ट्रांसप्लांट ही बचता है। डायलिसिस एकमात्र रास्ता है, लेकिन काफी महंगा है और ज्यादा दिन तक यह प्रक्रिया मरीज के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन


किडनी को प्रभावित करने वाले कारण
1. पेशाब आने पर करने न जाना
2. रोज 7-8 गिलास से कम पानी पीना
3. बहुत ज्यादा नमक खाना
4. हाई बीपी के इलाज में लापरवाही बरतना
5. शुगर के इलाज में कोताही
6. बहुत ज्यादा मीट खाना
7. ज्यादा मात्रा में पेनकिलर लेना
8. पर्याप्त आराम न करना
9. सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा ज्यादा लेना
10. स्मोकिंग

किडनी की बीमारी से बचने के उपाय
1. दिन की शुरूआत पानी से करें। खूब पानी पीये।
2. रोज एक्सरसाइज करें।
3. 35 के बाद साल में एक बार ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करवाएं।
4. ब्लड प्रेशर व डायबिटिज होने पर हर छह महीने पेशाब व खून की जांच करवाएं।
5. दवाओं का बिल्कुल भी प्रयोग न करें।
6. बुजुर्गों को कलर एक्सरे से बचना चाहिए

शुरूआती लक्षण
1. पैरों और आंखों के नीचे सूजन
2. चलने पर जल्दी थकान और सांस फूलना
3. रात में बार-बार पेशाब आना
4. भूख न लगना और हाजमा ठीक न रहना
5. खून की कमी से शरीर पीला पड़ना

पीजीआई में दो साल में तीन गुना बढ़े मरीज
बीमारी व इलाज-2012-13--2010-11
किडनी-19793--13906
डायलिसिस-8698--5038
ट्रांसप्लांट-185--167

किडनी की कराएं मुफ्त जांच  

पीजीआई की ओर से किडनी के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। प्रो. केएल गुप्ता के मुताबिक 13 मार्च को न्यू ओपीडी में सुबह साढ़े नौ से दो बजे तक मरीजों का फ्री चेकअप किया जाएगा। इसमें ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट व बीपी का चेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किडनी डिसीज, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, रीनल रीप्लेसमेंट थैरेपी और डिसीज डोनर के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। यह कार्यक्रम एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के आडिटोरियम में शाम पांच से छह बजे तक होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए 2756731 व 2756212 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed