फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomorrow PM Modi will discuss the exam, 300 children will watch live program with the administrator

कल पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पर चर्चा, 300 बच्चे प्रशासक के साथ देखेंगे लाइव कार्यक्रम

Thu, 31 Mar 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow PM Modi will discuss the exam, 300 children will watch live program with the administrator
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न स्कूलों के 300 के करीब विद्यार्थी शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित परीक्षा पर चर्चा का लाइव कार्यक्रम राजभवन में यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ देखेंगे। इसके अलावा गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-18 की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जया गोस्वामी का चयन परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए हुआ है। इसके लिए परीक्षा पर चर्चा टीम ने जया के प्रश्न की रिकॉर्डिंग की है जिसे कार्यक्रम के दौरान लाइव दिखाया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुबह 11.00 बजे से होगा।
विज्ञापन

यूटी शिक्षा निदेशक पालिका अरोड़ा ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा को लेकर बुधवार को प्रशासक के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान प्रशासन की तरफ से करीब 300 विद्यार्थियों को राजभवन में प्रशासक के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखने की इजाजत मिली। इसके अलावा अन्य बच्चों के लिए उनके स्कूलों में स्क्रीन, टीवी, प्रोजेक्टर, रेडियो या किसी अन्य ऑडियो माध्यम के जरिए कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट आयोजित करवाया जाएगा। इसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं, ताकि वे अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करवाने में मदद कर सकें।
विज्ञापन

जया ने पूछा है ये सवाल- कैसे सफल हों और प्रेरित रहें, जब हमारे पास बहुत अधिक बकाया काम हो?
जीजीएमएसएसएस-18 की ग्यारहवीं की छात्रा जया गोस्वामी ने बताया कि जनवरी में परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्टर कर फॉर्म भरा था। फॉर्म भरने के बाद उन्हें निबंध लिखने का विकल्प आया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु लचीलापन विषय पर निबंध लिखा। इसके बाद उन्हें तीन दिन पहले जानकारी मिली कि चंडीगढ़ से परीक्षा पर चर्चा के लिए उनका चयन हुआ है। इसके बाद दिल्ली की टीम ने प्रधानमंत्री से पूछने के लिए उनका प्रश्न रिकॉर्ड किया। उन्होंने सवाल पूछा है : कैसे सफल हों और प्रेरित रहें, जब हमारे पास बहुत अधिक बकाया काम हो? जया ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के बाद ऑफलाइन माध्यम में स्कूल कम समय चले हैं ऐसे में बच्चों का पाठ्यक्रम देरी से पूरा हो रहा है। उन्हें गर्व महसूस हो रहा है, चंडीगढ़ से सिर्फ उनका चयन हुआ है और वे सबकी तरफ से प्रश्न पूछने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed