फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomato price reduced by half in 24 hours, sold at Rs 150 per kg

Chandigarh News: 24 घंटे में आधे से भी कम हुई टमाटर की कीमत, 150 रुपये किलो बिका

Sat, 15 Jul 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tomato price reduced by half in 24 hours, sold at Rs 150 per kg
चंडीगढ़। हिमाचल की सड़कें बहाल होने के बाद शहर में शुक्रवार को टमाटर की कीमत आधे से भी कम हो गई। हिमाचल के अलावा बेंगलुरू से टमाटर की खेप पहुंचने के बाद सेक्टर- 26 स्थित मंडी में जहां टमाटर 100 रुपये किलो थोक में बिका, वहीं सेक्टरों की अपनी मंडी में इसकी कीमत 150 रुपये रही। जबकि महज 24 घंटे पहले टमाटर 350 रुपये किलो था। दाम में कमी आने से जनता को काफी राहत मिली। हालांकि मंडी में माल पहुंचने पर दोपहर में रेट में तेजी से कमी दर्ज की गई। वहीं मंडी के आढ़तियों का कहना है कि शनिवार को रेट और कम होगा क्योंकि आवक और बढ़ने की उम्मीद है। सेक्टर-26 सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव अमर सूद का कहना है कि पिछले छह दिनों से स्थिति खराब थी। मंडी में बरसात से पहले जो टमाटर स्टॉक में था वो खराब हो गया। वहीं, हिमाचल और पंजाब से आपूर्ति ठप हो गई। इससे दाम तेजी से बढ़ा। वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहन चावला ने बताया कि टमाटर की कीमत में इससे पहले कभी इतना उछाल नहीं आया था। इस स्थिति से बचाव के लिए प्रशासन को पिछली बरसात से सबक लेकर बचाव पर ध्यान देना चाहिए जिससे जनता पर महंगाई की मार न पड़े। मंडी के आढ़ती रमन अहूजा ने बताया कि शुक्रवार को हिमाचल के गम्बरपुर, राजगढ़, सोलन, ढ्योन और मतिआना से टमाटर की आवक शुरू हो गई है। शनिवार को आवक और बढ़ने की उम्मीद है। अगले एक से दो दिन में टमाटर की कीमत फुटकर में 70 से 80 रुपये तक होगी। अपनी मंडी के सब्जी विक्रेता राजू ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर- 46 में 150 रुपये किलो टमाटर बेचा। क्योंकि सब्जी मंडी से 100 रुपये किलो थोक में खरीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed