{"_id":"64b301f50349a6e69b03f284","slug":"tomato-in-mandi-at-rs-60-per-kg-sold-at-rs-200-per-kg-in-its-own-market-in-sector-43-chandigarh-news-c-16-pkl1043-190342-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मंडी में टमाटर 60 रुपये किलो, सेक्टर-43 में लगी अपनी मंडी में बिका 200 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मंडी में टमाटर 60 रुपये किलो, सेक्टर-43 में लगी अपनी मंडी में बिका 200 रुपये किलो
विज्ञापन
चंडीगढ़। टमाटर का रंग धीरे-धीरे फिका पड़ने लगा है। शनिवार को सेक्टर-26 की मंडी में टमाटर थोक में दो हजार क्रेट और फुटकर में 60 से 80 रुपये किलो बिका। इसका कारण हिमाचल और बेंगलुरू से आवक तेज होना है। इससे मंडी में खरीदारी करने आए ग्राहकों को तो राहत मिली, लेकिन सेक्टर में अब भी महंगाई छाई हुई है। शनिवार को सेक्टर-43 में लगी अपनी मंडी में 200 रुपये किलो टमाटर बेचा गया। लोगों का कहना है कि जब मंडी में आवक तेज हो गई है तो सेक्टरों में रेट ज्यादा क्यों है। इस पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। सेक्टर-26 सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष लकी साहनी ने बताया कि स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। महज दाे दिन में टमाटर की कीमत में आई कमी इसे पुष्ट कर रही है। हिमाचल के जो रास्ते बंद हुए थे वे बहाल हो जाने से आवक लगातार बढ़ रहा है। मंडी में चार दिन पहले पांच हजार रुपये क्रेट बिकने वाला टमाटर दो हजार रुपये में बिका है। वहीं, फुटकर में 60 से 80 रुपये तक प्रति किलो बिक्री की गई है। मंडी के चेयरमैन बलबीर सिंह का कहना है कि आवक तेज हो रही है, लेकिन रखरखाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण काफी माल खराब हो रहा है। अगर यही स्थिति रही तो रेट में फिर से तेजी आ जाएगी। इसलिए प्रशासन को सब्जी बचाने की व्यवस्था पर फोकस करना होगा।
इनसेट-
मनमाने दाम पर टमाटर बचने वालों पर हो कार्रवाई
मंडी में कीमत कम है और सेक्टरों में मनमानी की जा रही है। यह तो गलत है। आखिर प्रशासन चुप क्यों बैठा है। मनमानी कीमत पर टमाटर बेचने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-पूनम सिंह, सेक्टर-45
जनता के साथ हो रही खुलेआम ठगी
मेरे पड़ोसी शनिवार की सुबह मंडी से 70 रुपये किलो टमाटर ले आए थे, लेकिन दोपहर में सेक्टर में सब्जी बेचने वाले 200 रुपये किलो बेच रहे थे। आखिर मंडी से माल खरीदकर जनता को क्यों खुलेआम ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
-मंजू शर्मा, सेक्टर-36