फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 26 March 2021

पंजाब में कोरोना हुआ बेकाबू : 24 घंटे में 59 मौतें, 3176 नए पॉजिटिव मिले, सभी संग्रहालय 10 अप्रैल तक बंद

Sat, 27 Mar 2021 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 26 March 2021
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना के कारण शुक्रवार को 59 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस साल एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 3176 नए मामले भी सामने आए। अब तक पंजाब में इस महामारी ने 6576 मरीजों की जान ले ली है। सूबे में इस समय 22,652 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण से शुक्रवार को होशियारपुर और जालंधर में 14-14, लुधियाना में 5, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर और बठिंडा में 4-4, पटियाला में 3, संगरूर में 2, मोहाली, रोपड़, तरनतारन, फरीदकोट व गुरदासपुर में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई। 

विज्ञापन


25 की हालत गंभीर 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पंजाब में अब तक 57,82676 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 226059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 196831 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 304 संक्रमितों को सांस लेने की दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट और 25 की हालत गंभीर होने पर उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन


विरासत-ए-खालसा समेत सभी संग्रहालय 10 अप्रैल तक बंद
कोरोना के कारण राज्य सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा समेत सभी संग्रहालयों को 10 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री आनंदपुर साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं से यह भी अपील की है कि वे बड़ी संख्या में एक जगह एकत्रित न हों। सभी हर समय मास्क लगाकर रखें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और नियमित अंतराल पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

285 कोरोना संक्रमित मिले, तीन ने तोड़ा दम

पटियाला में कोरोना का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को 285 कोरोना संक्रमित मिले और तीन लोगों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि जिले में अब कुल 21198 कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गई है। वहीं, अब तक 565 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2400 हो गई है। 

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को आए 285 कोरोना संक्रमित केसों में पटियाला से 177, नाभा से 11, समाना से चार, राजपुरा से 27, ब्लाक भादसों से 11, ब्लाक कौली से 22, ब्लाक कालोमाजरा से 11, ब्लाक शुतराणा से 17, ब्लाक हरपालपुर से एक और ब्लाक दूधनसाधां से चार हैं। अब तक चार लाख 18 हजार 735 सैंपल लिए जा चुके हैं।

जवाहर नवोदय स्कूल में छह बच्चों समेत 18 पॉजिटिव 
बरनाला के गांव ढिल्लवां के जवाहर नवोदय स्कूल के छह बच्चों सहित 18 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ब्लॉक एजुकेटर गौतम ऋषि ने बताया कि तपा के गांव ढिल्लवां में जवाहर नवोदय स्कूल से संबंधित एक परिवार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद स्कूल के 190 बच्चों और स्टाफ सदस्यों समेत उनके पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए गए थे। जांच के बाद 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इनमें छह बच्चे शामिल हैं। वहीं ब्लाक बरनाला में 14, ब्लाक तपा में 18, ब्लॉक धनौला में 13 व महलकलां में एक संक्रमित मरीज सामने आया है। 

लुधियाना में 395 पॉजिटिव, पांच की मौत
लुधियाना में शुक्रवार को 395 कोरोना के मामले सामने आए और पांच लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। बीते साल सितंबर माह के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32476 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 1103 हो गई है। एक्टिव केस 2568 हैं।

वहीं कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है। कोरोना वैक्सीन को डोर टू डोर पहुंचाने के लिए एक मोबाइल वैन भी शुरू की गई है, ताकी मोहल्ले और सोसायटी के लोगों को घर बैठे ही यह वैक्सीन लगवाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed