फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 21 feb 2021

पंजाब में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 358 पॉजिटिव मिले, आठ मरीजों की हुई मौत

Sun, 21 Feb 2021 11:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 21 feb 2021
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोरोना के केस में इजाफा देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 358 नए मरीज आए और आठ मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 264 है।

विज्ञापन


पंजाब में लुधियाना में 62, जालंधर में 38, पटियाला में 28, एसएएस नगर में 30, अमृतसर में 34, गुरदासपुर में चार, बठिंडा में पांच, होशियारपुर में 28, कपूरथला में 19, संगरूर में तीन, रोपड़ में सात, मानसा में एक, पठानकोट में 11, मोगा में सात, फरीदकोट में तीन, एसबीएस नगर में 65, फतेहगढ़ साहिब में चार और तरनतारन में सात कोरोना के मामले मिले।
विज्ञापन


हर स्कूल में तैनात होगा नोडल आफिसर
पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब कोरोना की खास निगरानी होगी। हर स्कूल में एक टीचर को नोडल अफसर बनाया गया है। साथ ही जिला और ब्लॉक टास्क फोर्स की ड्यूटी है कि सभी शैक्षिक संस्थानों की औचक जांच करें और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिक्षा विभाग को कहा है कि मास्क के प्रयोग और कोविड संबंधी सावधानियों के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में अभियान चलाए जाएं और इसके तह सेशन करवाए जाएं।


उन्होंने कहा कि हाल ही में दूसरे राज्यों में कोविड के मामलों में हो रही वृद्धि और नये वायरस का पता चलने के मद्देनजर यह बहुत जरूरी है कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed