{"_id":"602ff743280b7235f571a957","slug":"todays-active-corona-cases-of-punjab-19-feb-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से आठ की मौत, 385 पॉजिटिव मिले, टीकाकरण में राज्य पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से आठ की मौत, 385 पॉजिटिव मिले, टीकाकरण में राज्य पिछड़ा
Fri, 19 Feb 2021 11:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना से आठ मरीजों की मौत हो गई, जबकि 385 नए मामले मिले। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार अमृतसर से एक, बठिंडा में एक, गुरदासपुर में एक, जालंधर में एक, कपूरथला में दो, मानसा में एक और एसबीएस नगर में एक मरीज की मौत हुई। वहीं, ठीक हुए मरीजों की संख्या 214 रही। आईसीयू में तीन मरीज हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को लुधियाना में 65, जालंधर में 49, पटियाला में 33, एसएएस नगर में 30, अमृतसर में 16, गुरदासपुर में 15, बठिंडा में छह, होशियारपुर में 26, कपूरथला में 17, संगरूर में सात, रोपड़ में सात मरीज मिले। इसके अलावा पठानकोट में एक, फरीदकोट में एक, एसबीएस नगर में 101, मुक्तसर में पांच, फतेहगढ़ साहिब में पांच, तरनतारन में एक और मुक्तसर में पांच संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण में पिछड़ा पंजाब
उधर, कोरोना टीकाकरण में पंजाब लगातार पिछड़ रहा है। सूबे में अभी तक तय लक्ष्य से 50 प्रतिशत से कम ही टीकाकरण हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के प्रतिशत में इजाफा करने के लिए पहली खुराक देने की तारीख में भी बदलाव कर दिया है। अब लाभार्थी 25 फरवरी तक टीके की पहली खुराक ले सकेंगे। पहले 19 फरवरी की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन
टीकाकरण का कार्यक्रम पंजाब में जनवरी से शुरू हुआ था। टीकाकरण के मामले में पंजाब का प्रदर्शन अभी तक ठीक नहीं रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पंजाब में तय लाभार्थियों में से 50 फीसदी को भी कोरोना का टीका नहीं दिया गया है। टीकाकरण के गिरते स्तर को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी चिंता जता चुके हैं।