{"_id":"6079d3fa8ebc3ec752291c58","slug":"todays-active-corona-cases-of-punjab-16-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : पंजाब में 3915 पॉजिटिव मिले, 51 की मौत, फिरोजपुर में दो साल के बच्चे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : पंजाब में 3915 पॉजिटिव मिले, 51 की मौत, फिरोजपुर में दो साल के बच्चे की जान गई
Fri, 16 Apr 2021 11:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना के 3915 मामले सामने आए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद हरसिमरत कौर भी शामिल हैं। वहीं, 24 घंटे में राज्य के 16 जिलों में 51 संक्रमितों की मौत हो गई। 43 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूबे में अब तक 7772 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में अब तक 6517986 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। 290707 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 252190 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में राज्य में 30745 सक्रिय मामले हैं। 386 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी
विज्ञापन
कहां कितनी मौतें
शुक्रवार को अमृतसर में 7, बठिंडा में 3, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 2, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 3, जालंधर में 3, कपूरथला में 3, लुधियाना में 6, मोहाली में 2, मुक्तसर में 1, पटियाला में 3, रोपड़ में 3, संगरूर में 5 और तरनतारन में 3 संक्रमितों ने दम तोड़ा।
फिरोजपुर में कोरोना से दो साल के बच्चे की मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना से दो साल के बच्चे व 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कोरोना के नये 45 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद