{"_id":"6050f5fb8ebc3ee63a17abfe","slug":"todays-active-corona-cases-of-haryana-16-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना : पिछले साल 16 मार्च को मिला था पहला केस, आज रिकॉर्ड 523 पॉजिटिव मामले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना : पिछले साल 16 मार्च को मिला था पहला केस, आज रिकॉर्ड 523 पॉजिटिव मामले, दो की मौत
Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। एक साल पहले 17 मार्च को प्रदेश में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, जबकि मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 523 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। खास बात यह है कि अब संक्रमण प्रदेश के एक मात्र रेवाड़ी को छोड़कर सभी जिलों में पहुंच चुका है। गंभीर बात यह भी है पंचकूला और करनाल में संक्रमण की दर गुरुग्राम और फरीदाबाद से भी अधिक है।
विज्ञापन
सबसे अधिक पंचकूला में 96 और करनाल में 93 संक्रमित मिले हैं। गुरुग्राम में 84, कुरुक्षेत्र में 56, यमुनानगर में 49, अंबाला में 45 और फरीदाबाद में 27 संक्रमण के मामले मिले हैं। इससे पहले, महेंद्रगढ़, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद, नूंह और चरखादरी में 1 से 4 तक केस मिलने शुरू हो गए हैं, पहले ये जिले कोरोना संक्रमण से बचे थे।
विज्ञापन
अब मात्र रेवाड़ी ऐसा जिला बचा है, जहां पर कोरोना का कोई मामला नहीं मिला है। इस समय प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3484 पहुंच गई है, जबकि 3079 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण दर बढ़कर 4.66 प्रतिशत और रिकवरी दर घटकर 97.62 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि स्कूल और कॉलेज खुलने के बाद से विद्यार्थियों और शिक्षकों के संक्रमण के मामले ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
दो की मौत, गंभीर मरीजों की संख्या पहुंची 61
मंगलवार को प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हो गई। अलग अलग अस्पतालों में कुल 61 मरीज गंभीर हैं। इनमें से 48 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 13 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि मार्च माह की शुरुआत में यह आंकड़ा 30 से 40 तक था।
प्रदेश में जिस प्रकार से गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोज ने बताया कि मंगलवार को 63921 ने पहली और 3711 ने दूसरी डोज का इंजेक्शन लगाया। अब तक प्रदेश में कुल 748896 लोगों ने टीका लगाया गया है। लोगों को पहले की तरह सावधानी बरती चाहिए और टीका जरूर लगवाना चाहिए।