{"_id":"e91ba275ae109a6124321a5907cf0a6c","slug":"today-may-be-rain-with-cold-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से बूंदाबांदी के बीच चल रही हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से बूंदाबांदी के बीच चल रही हवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आज सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आज दिनभ्ार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इससे तापमान में फिलहाल ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
बीते दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर चल रहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास ज्यादा कराया।
बादल इतने घने थे कि दोपहर बाद लगा कि कभी भी बारिश हो सकती है। बीते दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक कल भी बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 24 जनवरी को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। उसके बाद फिर से 25 को बादल छा सकते हैं।