{"_id":"57642da24f1c1b515911b75c","slug":"today-jagannath-rathyatra-at-sector-40-by-escon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्कॉन की ओर से आज श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्कॉन की ओर से आज श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन की ओर से सेक्टर-40 के प्राचीन शिव मंदिर से शनिवार को भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन होगा। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर बाद तीन बजे से सेक्टर-40 के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होगा। रथयात्रा सेक्टर-37,-41, 41ए बडहेड़ी, बुटेरला, 41-37 से होती हुई प्राचीन शिव मंदिर में संपन्न होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जगन्नाथ कथा, 56 भोग और महाआरती का आयोजन होगा। शोभायात्रा के दौरान दिव्य संकीर्तन करते हुए भक्त साथ-साथ चलेंगे। इस दौरान नृत्य कीर्तन का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन