फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today is the last date for application for admission in non-centralized courses

Chandigarh News: गैर केंद्रीकृत कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Fri, 05 Jul 2024 06:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for application for admission in non-centralized courses
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के सभी 11 कॉलेजों और रीजनल इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए केंद्रीकृत कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। विद्यार्थी बीए, बीएससी, बी वॉक आदि कोर्स में दाखिले के लिए विभिन्न कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। गैर केंद्रीकृत कोर्स में बीए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबियल एंड फूड टेक्नोलॉजी, बीपीएड दो वर्ष, बीपीएड चार वर्ष, बीए-बीएड, बीपीएड और विभिन्न विषयों में बी वॉक के कोर्स उपलब्ध हैं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर 13 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है और आवेदन की अंतिम तारीख 5 जुलाई है।

वहीं, कॉलेज की वेबसाइट पर 6 जुलाई को सफलतापूर्वक फॉर्म भरने वाले सभी आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। सूची में नाम न होने या उसमें कोई विसंगति होने पर विद्यार्थी 8 जुलाई को आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। योग्य आवेदकों की प्रोविजनल सूची 12 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी। दाखिला 15 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगा और अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी ज्वाइंट प्रोस्पेक्टस http://dhe.chd.gov.in/version2/JointProspectus/2024/JointProspectus2024-25.pdf पर काॅलेजों में गैरकेंद्रीकृत कोर्स और सीटों की उपलब्धता देख सकते हैं।
विज्ञापन


गैर केंद्रीकृत अंडर ग्रेजुएट कोर्स दाखिले से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां -फॉर्म भरने की आखिरी तारीख - 5 जुलाई, 2024

सभी आवेदकों की सूची जारी होगी - 6 जुलाई 2024

आपत्ति दर्ज करने का समय - आठ जुलाई 2024 शाम 5 बजे से

योग्य आवेदकों की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी - 12 जुलाई शाम 5 बजे

दाखिला प्रक्रिया शुरू - 15 जुलाई से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article