फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today is the last date for application for admission in 11th

Chandigarh News: 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Sun, 04 Jun 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for application for admission in 11th
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। शिक्षा विभाग की ओर से 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलाें में 11वीं में दाखिले के लिए 24 मई को आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिए थे। अब तक 19476 दाखिले के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं पर इनमें से 709 विद्यार्थियों ने फॉर्म पूरा नहीं भरा है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलाें के 185 और अन्य 524 फॉर्म आधे-अधूरे

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से कुल 9610 बच्चों ने फॉर्म भरे हैं जिनमें से 185 अधूरे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों के अलावा अन्य विद्यार्थियों द्वारा भरे कुल 8176 फॉर्म में से 524 ने फॉर्म को पूरा नहीं किया। आज रात 11.59 तक फॉर्म पूरा न भरने पर उन्हें मान्य नहीं माना जाएगा। दाखिले की प्रकिया में जिन बच्चों ने फीस जमा कर फॉर्म पूरे भर दिए हैं उनकी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और अंकों के अनुसार दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


फीस भरने में शुरू में आई थी परेशानी

पंजीकरण के दौरान शुरू में विद्यार्थियों को शुल्क भरने में परेशानी आ रही थी। ऐसे में 24 घंटे का इंतजार कर विद्यार्थी फिर से प्रक्रिया शुरू कर रहे थे। बच्चों की मदद के लिए सभी सरकारी स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाए गए थे जहां अध्यापक बच्चों की फॉर्म भरने में मदद कर रहे थे। हेल्प डेस्क पर तैनात एक अध्यापक ने बताया कि पिछली बार दस्तावेज अपलोड करने के विकल्प को अनिवार्य न रखने की वजह से कई फॉर्म अधूरे रह गए थे। लेकिन इस बार इस विकल्प को अनिवार्य बनाया गया है जिसके बिना फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रात 11.59 तक भर सकते हैं फॉर्म

11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी आज रात 11.59 तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। फॉर्म को तभी पूरा माना जाएगा जब फीस भरने के साथ विद्यार्थी अपने दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। फॉर्म भरने में काेई भी समस्या आने पर विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

अकादमिक हेल्पलाइन नंबर

नाम स्कूल फोन नंबर

दीपिका जीएमएसएसएस-46 - 9646040480
अंजू जीएमएसएसएस-8 - 9501034553

परविंदरजीत कौर जीएमएसएसएस-35 - 9876694582
जसपाल कौर जीजीएमएसएसएस-18 - 9872341016

रितु वीर जीएमएसएसएस-23 - 9915047574
नीरू गोयल जीएमएसएसएस-35 - 9888897235

सीमा जीएमएसएसएस-21 - 9815947042
रुपिंदर कौर जीएमएसएसएस-37बी - 8968181211

दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी अहम तिथियां

11वीं में आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख -4 जून 2023 - रात 11.59
मेरिट सूची की उपलब्धता -नौ जून 2023 - दोपहर एक बजे
आपत्ति जताने के लिए समय -नौ जून 2023 से 10 जून 2023 तक
आपत्ति सुनने का समय -12 जून 2023
विद्यार्थियों को मिले स्कूल और संकाय की सूची -20 जून 2023 - सुबह साढे़ 11 बजे
स्कूल में दस्तावेज सत्यापन करने का समय -21 जून से लेकर 23 जून 2023 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed