फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today, 70 thousand candidates will reach Chandigarh for the recruitment exam of CTU's driver-translator

Chandigarh News: सीटीयू की चालक-परिलाचक की भर्ती परीक्षा आज, 70 हजार अभ्यर्थी पहुंचेंगे चंडीगढ़

Sun, 16 Jul 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Today, 70 thousand candidates will reach Chandigarh for the recruitment exam of CTU's driver-translator
चंडीगढ़। शहर के कई केंद्रों पर रविवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में चालक और परिचालक भर्ती करने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रशासन का अनुमान है कि परीक्षा में विभिन्न राज्यों से करीब 70 हजार अभ्यर्थी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इनकी सुविधा के लिए सीटीयू ने रविवार को शटल बस सेवा देने की घोषणा की है और किसी भी परीक्षा केंद्र के लिए 20 रुपये का फ्लैट किराया तय किया गया है। बस कंडक्टर की परीक्षा के लिए 99 सेंटर बनाए गए हैं। पेपर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, बस ड्राइवर पोस्ट के लिए करीब 37 सेंटर बने है। पेपर दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगा। प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि भर्ती परीक्षा में लगभग 70,000 उम्मीदवार उपस्थित होंगे। उक्त परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीटीयू आईएसबीटी-17, आईएसबीटी-43 और रेलवे स्टेशन से विभिन्न केंद्रों तक जाने और परीक्षा के बाद आने के लिए विशेष शटल बस सेवाएं चलाई जाएंगी। इसका किराया एक समान होगा। अभ्यर्थी सीटीयू की किसी भी एसी और नॉन-एसी बस में 20 रुपये की टिकट लेकर परीक्षा केंद्र तक जा सकते हैं। हालांकि ये सुविधा सिर्फ परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे अभ्यार्थियों के लिए ही होगी। इसके अलावा रविवार को यूपीएससी की कंबाइंड मेडिकल सर्विस की भी परीक्षाएं होंगी। इस परीक्षा के लिए जीएमएसएसएस- 10 और जीएमएसएसएस- 35 में दो केंद्र और एक केंद्र जीएमएसएसएस- 22 में बनाया गया है। कुल 1701 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed