{"_id":"678fabd3f5b9618fa20392ca","slug":"to-protect-constitutional-values-the-working-style-of-public-representatives-will-have-to-be-improved-kalyan-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-614178-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को निखारना होगा: कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को निखारना होगा: कल्याण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीओसी में विधान मंडलों की गुणवत्ता पर बोले विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
चंडीगढ़। पीठासीन अधिकारियों के 85वें अखिल भारतीय सम्मेलन (एआईपीओसी) में विधान मंडलों की गुणवत्ता बढ़ाने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदस्यों की कार्यशैली में योजनाबद्ध तरीके से निखार लाना होगा। एआईपीओ सम्मेलन मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में संपन्न हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश समेत देशभर के सभी विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अपने विचार साझा किए।
कल्याण ने कहा कि हरियाणा विधानसभा की ओर से अपने सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सत्र से पहले 12 नवंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। साथ ही आगामी पांच और छह फरवरी को प्रदेश के विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। बीती आठ और नौ जनवरी को हरियाणा विधानसभा के कर्मचारियों के लिए भी दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के प्रभावी और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से 10 सालों में किए गए विकास पर भी प्रकाश डाला।