फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To pay Rs 750 the patient was made to visit the hospital 7 times

चंडीगढ़: 750 रुपये के भुगतान के लिए मरीज को सात बार लगवाया अस्पताल का चक्कर

Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

चंडीगढ़ में 750 रुपये के भुगतान के लिए एक बुजुर्ग को ईएसआई अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। परेशान होकर अब बुजुर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
To pay Rs 750 the patient was made to visit the hospital 7 times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलीजागरां के विकास नगर निवासी ध्रुपनाथ शर्मा (60) पिछले 24 दिनों से सेक्टर 29 व रामदरबार के ईएसआई अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। उनके महज 750 रुपये के बिल भुगतान के लिए विभाग उन्हें कभी यहां तो कभी वहां भेजकर परेशान कर रहा है। स्थिति यह है कि महज चंद मिनटों में होने वाली कागजी कार्रवाई के लिए उस वृद्ध को सात बार रामदरबार से सेक्टर 29 भेजा गया। बुजुर्ग ने व्यवस्था के आगे घुटने टेककर अंतत: इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से की है।

विज्ञापन


ध्रुपनाथ ने बताया कि आंख में परेशानी होने पर वे 7 अप्रैल 2021 को रामदरबार ईएसआई गए। डॉक्टर ने चेक कर चश्मा और कुछ दवाइयां लिखी। 500 रुपये का चश्मा लिया और 250 रुपये की दवाइयां। एक नवंबर को डॉक्टर ने कहा अब कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन


ईएसआई का लाभार्थी होने के नाते बिल को पास करवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू की। सभी प्रक्रिया पूरी कर ईएसआई सेक्टर 29 पहुंचा तो उन्होंने बिल और फार्म में कोई न कोई कमी बताकर परेशान करना शुरू कर दिया। चक्कर लगा-लगाकर अब तो थक गया हूं। अब निदेशक स्वास्थ्य और चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बार लगाए यहां के चक्कर

  • 11 नवंबर को सेक्टर 29 ईएसआई
  • 16 नवंबर को सेक्टर 29 ईएसआई
  • 17 नवंबर को ईएसआई रामदरबार
  • 25 नवंबर को सेक्टर 29 ईएसआई
  • 02 दिसंबर को सेक्टर 29 ईएसआई
  • 03 दिसंबर को ईएसआई रामदरबार

अभी अवकाश पर हूं, शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. वीके नागपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed