फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   To go abroad NRI Lady fruad

NRI युवती की ठगी के शिकार हुआ युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Sun, 21 Aug 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 21 Aug 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
To go abroad NRI Lady fruad
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : demo
मेम कांड से मशहूर रायकोट के साथ लगते गांव में चलते-फिरते मैरिज ब्यूरो वाले भोले-भाले लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। नजदीकी गांव छापा का नौजवान एक विदेशी लड़की की ठगी का शिकार बन रायकोट के अस्पताल पहुंचा है।
विज्ञापन


युवक की मां जसविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा गुरप्रीत सिंह बब्बी विदेश जाना चाहता था।  उसे विदेश के रिश्ते आने लगे और उसका रिश्ता फुल्लावाल की रहने वाली पूनमप्रीत कौर के साथ जुलाई 2016 को होना तय हो गया। 22 जुलाई को दोनों की शादी हुई और गुरुद्वारा बगीची साहिब में आनंद कारज हो गया। उसी दिन लड़की ने हंगामा कर दिया कि उसे डाले गए गहने उसी के हवाले किए जाएं। इसपर परिवार को संदेह हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद उसी रात 12 बजे के करीब विवाहिता ने फिर हंगामा खड़ा कर दिया कि उसे विदेश जाना है। दुखी होकर परिवार ने थाना ठुलीवाल में जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के बयान कलमबंद किए। लड़की का कहना था कि वह इस घर में नहीं रहना चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि विवाहिता लड़की अब तक उनसे दो लाख रुपये और शादी वाले दिन एक लाख रुपये ले गई। वह उनके बेटे को विदेश नहीं ले जाना चाहती थी। उन्होंने पुलिस के पास इसकी शिकायत दी तो लड़की ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसकी हालत को देखकर उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने एसएसपी बरनाला से मांग की कि लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed