फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To get rid of six lakhs took the number of astrologer and he cheated 7.80 lakhs

Chandigarh News: छह लाख छुड़वाने के लिए ज्योतिष का नंबर लिया और उसी ने 7.80 लाख ठग लिए

Sat, 13 May 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
To get rid of six lakhs took the number of astrologer and he cheated 7.80 lakhs
चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस थाने ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-37 की एक 52 साल की महिला है। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात शख्स ने उनके साथ 7.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अंग्रेजी अखबार में किसी ज्योतिष का विज्ञापन देखा। उन्होंने सात नवंबर 2022 को उससे संपर्क किया क्योंकि महिला के छह लाख रुपये कहीं फंसे थे। महिला के मुताबिक, आरोपी फर्जी ज्योतिष को सारी बात बताने पर उसने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता का काम हो जाएगा। आगे ज्योतिष कहा कि इसके लिए पैसे लगेंगे। अगले दिन ज्योतिष की कॉल आई और उसने एक पेटीएम खाता दिया। शिकायतकर्ता ने उसे 7800 रुपये डाल दिए। इसके बाद वह आगे भी किसी न किसी बहाने पैसे मांगता रहा। शिकायतकर्ता ने रकम जमा करवा दी। इसके बाद आगे और पैसे मांगने लगा और कहा कि रुपये नहीं दिए तो जादू-टोना कर दूंगा और तंत्र-मंत्र से नुकसान कर दूंगा। महिला घबरा गई और रुपये देने लग पड़ी। ऐसे में तांत्रिक ने कुल 7.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला का कहना है कि यह रकम उसने अपने बच्चों और सास के खाते से निकाल कर दिए हैं। उसने पुलिस से आरोपी को पकड़ उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


फर्जी विदेशी रिश्तेदार बन ठगे 1.80 लाख
ठगी के एक अन्य मामले में सेक्टर-36 के भूपिंदर सिंह ने पुलिस को 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी ने उनकी बहन को उसका कजन बनकर कॉल की और ठगी कर ली। साइबर क्राइम पुलिस थाने ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन उसके साथ ही रहती है। 18 अक्तूबर 2022 को उनकी बहन को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने उनकी बहन को उसका इंग्लैंड बैठा कजन बताया। उसने कहा कि वह कुछ दिनों में भारत आएगा और एजेंट को पैसे देने हैं। शिकायतकर्ता की बहन ने अपने भांजे का खाता नंबर उसे भेज दिया। आरोपी ने एक 4.30 लाख रुपये का स्क्रीन शॉट भेजा और कुछ देर बाद एक खाता नंबर भेजा जो एक एजेंट का बताया। आरोपी कॉलर ने कहा कि उसकी मां बीमार है और एक केनरा बैंक का एक खाता नंबर बता कहा कि इसमें 1.80 लाख रुपये डलवा दें जो संदीप सिंह का है। शिकायतकर्ता ने बहन द्वारा जानकारी देने पर 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। वहीं जब संदीप सिंह नामक असली रिश्तेदार से शिकायतकर्ता से बात की तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed