फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To avoid chaos, PU declares two-day holiday, Senate elections soon

Chandigarh News: बवाल से बचने के लिए पीयू में दो दिन की छुट्टी, सीनेट चुनाव जल्द

Sun, 09 Nov 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
To avoid chaos, PU declares two-day holiday, Senate elections soon
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट संशोधन का फैसला केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। हालांकि, पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा की ओर से 10 नवंबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया गया है। उनकी मांग है कि सीनेट चुनावों की घोषणा की जाए।
विज्ञापन

इसी बीच विश्वविद्यालय के डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) कार्यालय की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार 10 और 11 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। पहले 1 और 8 नवंबर को कार्य दिवस घोषित किए जाने के बदले में 22 दिसंबर और 27 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किए गए थे, लेकिन अब इन तिथियों में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई अधिसूचना के तहत 10 और 11 नवंबर को छुट्टियां रहेंगी। यह आदेश पीयू स्थित सभी शिक्षण विभागों, केंद्रों, संस्थानों एवं प्रशासनिक कार्यालयों पर लागू होगा। डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन ने परिपत्र की प्रतियां सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों, समन्वयकों तथा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों को भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों ने गेट नंबर 2 पर जाकर हटाए बैरिकेड
हाल ही में पीयू प्रशासन की ओर से लेटर जारी कर कहा गया कि अब पीयू में बिना आईडी कार्ड और बिना पीयू स्टिकर के विद्यार्थियों को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शनिवार को जब गेट नंबर दो पर विद्यार्थियों को रोका गया तो पीयू बचाओ मोर्चा के सदस्य गेट पर पहुंचे। उन्होंने बैरिकेड हटाए और सुरक्षाकर्मियों से अपील की कि धरने का समर्थन करने आ रहे विद्यार्थियों को न रोका जाए। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी का आईडी कार्ड चेक करो, उन्हें कोई समस्या नहीं है। यदि सुरक्षाकर्मियों को किसी से ऐसी चीज कोई चीज मिलती है तो पास की पुलिस चौकी से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन किसी भी विद्यार्थी को रोका न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed