{"_id":"62f607ef02f2db4c0b048afa","slug":"tiranga-yatra-organized-by-all-manimajra-welfare-association-on-occasion-of-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manimajra: तिरंगा यात्रा में गूंजे आजादी के नारे, शहीद बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manimajra: तिरंगा यात्रा में गूंजे आजादी के नारे, शहीद बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि
Fri, 12 Aug 2022 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:28 PM IST
सार
विश्वास फाउंडेशन की तरफ से जामुन, शीशम और आंवला के पेड़ फ्री बांटे गए। संस्था के महामंत्री अंकित अरोड़ा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सुबह राणा हवेली से शुरू कर श्रीनगर खेड़ा मंदिर में प्रणाम कर मनसा देवी चौराहे पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
मनीमाजरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई डीएसपी एसपीएस सोंधी और मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने की। एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने बताया कि हम भी देश के आजादी अमृत महोत्सव को मनाने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने फौज में नौकरी कर देश की सेवा भी की है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह अवसर प्रदान हुआ। लेकिन आज भारत सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा में हर किसी को शामिल करके देश की अखंडता और आजादी के लिए शहीद हुए बलिदानी वीरों को यह सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
संस्था के चेयरमैन रमेश गिरी ने डीएसपी और एसएचओ को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन की तरफ से नेमचंद खेमचंद और प्रेम अग्रवाल ने जामुन, शीशम और आंवला के पेड़ फ्री बांटे। संस्था के महामंत्री अंकित अरोड़ा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सुबह राणा हवेली से शुरू कर श्रीनगर खेड़ा मंदिर में प्रणाम कर मनसा देवी चौराहे पर संपन्न हुई। इसमें शामिल होने वाले और अन्य राहगीरों में लड्डू बांटे गए। एडवाइजर प्रदीप बागरा ने बताया कि लोगों को अपनी दुकानों और घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस यात्रा में संस्था के पदाधिकारी रविकांत व्यास, झूलेलाल, राजकुमार सैनी, मिंटू मनचंदा, मोहसिन सलमानी, अंकुर अग्रवाल, अशोक सैनी, श्याम सिंह, अमित, कुलविंदर सिंह, पवन पुरी आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन