फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tips to Save Yourself from the Attack of Leopard

तेंदुआ करे हमला तो ऐसे करें अपना बचाव

Wed, 03 Dec 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 03 Dec 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
Tips to Save Yourself from the Attack of Leopard

  • लेपर्ड आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करता मगर खुद को खतरे में महसूस करे तो अचानक आक्रामक हो जाता है।
  • अगर तेंदुआ हमले के अंदाज में आपकी ओर बढ़े तो कभी मुड़ कर भागें नहीं। आप उससे तेज नहीं भाग सकते। वहीं खड़े होकर जोर से चिल्लाएं, ताली बजाएं और अपने हाथ फैलाकर खुद को उससे बड़ा दिखाने की कोशिश करें।
  • तेंदुआ दिखे तो कभी उसकी ओर न बढ़ें और न ही उससे छेड़खानी करें। वह इसे अपने लिए खतरा समझेगा और आप पर हमला कर देगा।
  • तेंदुए की आंखों में आंखें डालकर कभी न देखें। इसे वह अपने लिए चुनौती समझकर आप पर हमला कर सकता है।
  • अगर तेंदुए से सामना हो जाए तो दबे पांव पीछे की ओर हटें, इससे बचने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

खेत में छिपे तेंदुए ने 4 पर किया हमला

Tips to Save Yourself from the Attack of Leopard

गौरतलब है कि पंचकूला के रायपुरानी इलाके के गांव बडौना खुद में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे सरसों के खेत छुपे तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में खेत मालिक संजय और पप्पी तथा उनके दो मजदूर दीपक और सोनू शामिल हैं।

हालांकि आसपास तेंदुआ होने की सूचना गांव वालों को सुबह ही मिल गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस से सूचना मिलने के बाद भी वाइल्ड लाइफ की टीम दो घंटे देर से गांव पहुंची।

उनके पास तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण तक नहीं थे। अगर वे पूरी तैयारी के साथ आते तो तेंदुए को पहले ही पकड़ा जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed