नए साल पर सुरक्षा इंतजाम रहेंगे पुख्ता, सड़कों पर नहीं पी सकेंगे शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का आगाज पुलिस के पहरे में होगा, खासकर इस बार शराब पीकर सड़कों पर नाच गाना नहीं कर सकेंगे। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी और वह भी एल्कोहल मीटर के साथ।
करीब 900 पुलिस मुलाजिमों को होटलों व रेस्तरां के बाहर व नाकों पर तैनात किया जाएगा ताकि लोग नए साल का जश्न मनाए लेकिन हुल्लड़बाजी व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो।
डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक आईपीएस सूडन विजी ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया किशहर के सभी होटलों और क्लबों के बाहर ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी, जो नए साल में शराब पीकर सड़कों पर हुल्लड़बाजी करते हैं।
सड़कों पर जश्न करना आसान नहीं
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के तहत 900 के करीब मुलाजिम होटलों और क्लबों के बाहर तैनात रहेंगे और अल्कोमीटर लगाकर लोगों में शराब की मात्रा की जांच भी की जाएगी।
शराब पीकर वाहन चलाने की परमिशन नहीं होगी जो लोग अधिक शराब का सेवन करके वाहन चलाते पकड़े गए या क्लब-होटलों में अधिक शराब पीकर हुल्लड़बाजी करते दिखे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी ने बताया कि महिला फोर्स की तैनाती भी की जाएगी जो महिलाओं को जांच के लिए पूछताछ कर सकती हैं। नए साल के जश्न में किसी को खलल डालने की परमिशन नहीं होगी।