फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight security on New Year's Eve: 2,300 police personnel will be deployed in Chandigarh, with checkpoints at every turn.

न्यू ईयर नाइट पर कड़ा पहरा : चंडीगढ़ में तैनात रहेंगे 2300 पुलिसकर्मी, हर मोड़ पर नाके

Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tight security on New Year's Eve: 2,300 police personnel will be deployed in Chandigarh, with checkpoints at every turn.

विज्ञापन

चंडीगढ़। नए साल 2026 के स्वागत से पहले चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी युवाओं के सड़कों पर उमड़ने की संभावना है। बीते वर्षों के अनुभव को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सख्त सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है ताकि जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। भीड़ और ट्रैफिक को संभालने के लिए नए साल पर पुलिस के लगभग 2300 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जगह-जगह पर ड्रंकन ड्राइविंग नाके, थानों के नाके और तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए ऑवर स्पीड नाके लगाए जाएंगे।
पिछले साल 31 दिसंबर की रात शहर में करीब 250 स्थानों पर स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस दौरान उत्साह के साथ-साथ लापरवाही भी देखने को मिली थी। आंकड़ों के अनुसार महज 12 घंटे में शहर में कुल 119 छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। इनमें 20 सड़क हादसे, मारपीट-झगड़े के 41 मामले, हुड़दंग के 9, आगजनी की 3 घटनाएं और बिना अनुमति पटाखे जलाने के 2 मामले थे। इसके अलावा अन्य करीब 44 तरह की अलग-अलग घटनाएं भी दर्ज की गई थीं। इन्हीं आंकड़ों और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार भी चंडीगढ़ पुलिस ने नए साल से पहले ही साफ संदेश दे दिया है कि जश्न मनाएं लेकिन कानून और सुरक्षा नियमों के दायरे में रहकर। बिना अनुमति के पटाखे चलाने पर हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जानिए... क्या हैं 31 दिसंबर की खास तैयारियां
-नववर्ष की रात को लेकर शहर की मुख्य सड़कों और आंतरिक मार्गों पर 50 नाके लगाए जाएंगे।
-अलग-अलग इलाकों में 12 ड्रंक एंड ड्राइव नाके विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे।
- ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के लिए पुलिस ने 50 नए एल्कोसेंसर मंगवाए हैं।
-इस बार भी महिलाओं के लिए पिक एंड ड्रॉप सेवा उपलब्ध रहेगी।
-पीसीआर गाड़ियों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है
पुलिस की अपील
शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पी हो तो कैब का इस्तेमाल करें या बिना शराब पिए वाहन चलाने वाले व्यक्ति के साथ ही सफर करें। ऐसे में अगर ड्रंकन ड्राइविंग नाके पर पकड़े जाते हो तो वाहन जब्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान, नहीं पहना था हमलेट
31 दिसंबर की रात में चंडीगढ़-जीरकपुर रोड पर हल्लोमाजरा के नजदीक नर्सरी के पास स्लिप रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो दोस्त बाइक पर जा रहे थे। एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि जिस युवक की मौत हुई उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed