{"_id":"5c91e5aebdec2213ff32bbb5","slug":"tight-security-in-punjab-university-and-chandigarh-city-on-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली: पीयू में कल बाहरी लोगों की एंट्री बैन, मनचलों और हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली: पीयू में कल बाहरी लोगों की एंट्री बैन, मनचलों और हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
Wed, 20 Mar 2019 12:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
होली सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर कल पंजाब यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों की एंट्री बैन रहेगी। वहीं शहर भर में मनचले और हुड़दंगी पुलिस की नजर में रहेंगे। पीयू प्रशासन ने बताया कि यदि जबरन कोई प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा बंदोबस्त के कड़े प्रबंध होंगे।
पीयू के शिक्षक व कर्मचारियों को इस दौरान बाहर जाने या अंदर प्रवेश करते समय आई कार्ड दिखाना होगा। पीयू प्रशासन ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से कहा है कि वह आईकार्ड को संभालकर रखें ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बताया गया कि गेट नंबर- 1 और 3 पूरा दिन बंद रहेगा। गेट नंबर- 2 (सेक्टर- 15 की तरफ से) पर सुबह 8.00 से 4.00 तक आई कार्ड से ही एंट्री होगी।
गर्ल्स हॉस्टल के पास तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
गर्ल्स हॉस्टल और गर्ल्स पीजी के पास महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। महिला व बाल अपराध पर पुलिस जीरो टॉलरेंस की दृष्टि से ड्यूटी करेगी। किसी भी प्रकार से ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनके म्यूजिक सिस्टम को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
ड्रंकन-ड्राइव, सार्वजनिक स्थल पर शराब के सेवन, ट्रिपल राइडिंग और विदाउट हेलमेट ड्राइविंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना पर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी चालान जारी किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूटी पुलिस मुस्तैद
मनचले-हुड़दंगी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने होली पर अगर जरा सी भी गड़बड़ी की तो उनकी खैर नहीं। होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूटी पुलिस मुस्तैद हो गई है। डीएसपी और सभी थानों के एसएएचओ समेत कुल 860 पुलिसकर्मी होली के जश्न में खलल डालने वाले शरारती तत्वों दबोचने के लिए तैनात रहेंगे। खासकर गेड़ी रूट पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। यहां गश्त करने के साथ पुलिस नाकाबंदी करेगी।
वहीं, शहर के अंदरूनी इलाकों में कुल 64 नाके लगाए जाएंगे। सेक्टर-11/12 मार्केट के टर्न से सेक्टर-10 गेड़ी रूट को लिमिटेड व्हीकल जोन चिह्नित किया गया है। मुख्य मार्केट और मॉल समेत कालोनी व गांवों में भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकन्नी रहेगी। पुलिस की कदम ताल शहर की सभी प्रमुख स्थलों समेत गर्ल्स हॉस्टल के आसपास भी बनी रहेगी ताकि कोई शरारती तत्व महिला सुरक्षा को न भेद सके।
पुलिसकर्मियों को सुबह नौ बजे से ही ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। थानों की पुलिस समेत ट्रैफिक पुलिस ने भी बीते सालों से सबक लेते हुए इस बार रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों और उपद्रव करने वालों, ड्रंकन-ड्राइव करने वालों और छेड़छाड़ समेत अन्य प्रकार से लोगों की शांति भंग करने वालों को दबोचने के लिए भी रणनीति तैयार की है।
कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूती देने का जिम्मा 6 डीएसपी स्तर के अधिकारी, 26 इंस्पेक्टर/एसएचओज, एनजीओ, ओआरएस-672 समेत कुल 860 पुलिसकर्मियों पर है। ट्रैफिक पुलिस चालान करने समेत वाहन जब्त करने की कार्रवाई करेगी।