{"_id":"631f81e4ffaa544760232e2f","slug":"ticket-checker-suspended-for-slapping-a-woman-at-ludhiana-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"TTE पर गिरी गाज: गोद में था साढ़े तीन साल का बच्चा, मांगने लगा टिकट, न देने पर महिला को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TTE पर गिरी गाज: गोद में था साढ़े तीन साल का बच्चा, मांगने लगा टिकट, न देने पर महिला को जड़ा थप्पड़
Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
सार
महिला यात्री से बदतमीजी और उसे थप्पड़ मारने की सीसीटीवी फुटेज घटना के कुछ देर बाद ही वायरल हो गई। वीडियो फिरोजपुर मंडल के आला अधिकारियों तक पहुंच गई। इसके बाद सीनियर डीसीएम सुदीप सिंह ने आरोपी टिकट चेकर धर्मराज को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
महिला से मारपीट के आरोपी TTE को घेरे खड़े यात्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना स्टेशन पर अपने परिवार समेत ट्रेन से उतरी महिला यात्री को एक टिकट चेकर ने थप्पड़ जड़ दिया। महिला की गोद में साढ़े तीन साल का बच्चा था और टिकट चेकर उसकी टिकट मांग रहा था। टिकट चेकर ने जुर्माना देने को कहा और जब महिला यात्री ने जुर्माना देने से मना किया तो उसके पति और भाई को कॉलर से पकड़कर पीटने लगा।
विज्ञापन
महिला यात्री ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित यात्री सुनीता देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कटरा से आजमगढ़ जा रही थी और ट्रेन बदली करने के लिए लुधियाना स्टेशन पर उतरी थी। ट्रेन से उतरते ही धर्मराज नामक टिकट चेकर ने उनको रोका और साढ़े तीन साल के बच्चे की टिकट नहीं होने पर उनसे मारपीट करने लगा। टिकट चेकर की गुंडागर्दी देखकर यात्री एकत्रित हो गए। देखते ही देखते स्टेशन परिसर में हंगामा हो गया। सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंच गई।
विज्ञापन
महिला यात्री और उसके परिजन आरोपी टिकट चेकर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जबकि पुलिस उनका समझौता करवाने की कोशिश में थी। इस बात को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। इसके बाद मामला बढ़ते देख पुलिस ने महिला यात्री पर दबाव बनाना शुरू किया और कहा कि अगर वह कार्रवाई करवाएगी तो उसे अपना मेडिकल करवाना पड़ेगा, जिसमें 2 से 3 घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन
इसके बाद मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें एक से दो दिन लगेंगे। फिर उसे हर तारीख पर आजमगढ़ से लुधियाना आना पड़ेगा। यह सुनकर पीड़ित महिला और उसके पारिवारिक सदस्य नरम पड़ गए और पुलिस के दबाव में टिकट चेकर के साथ समझौते पर राजी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाकर मामले को शांत कर दिया।
सीनियर डीसीएम ने टिकट चेकर को किया निलंबित
हालांकि पुलिस ने टिकट चेकर को बचाने के लिए दोनों पक्षों में समझौता करवाकर पूरे मामले को शांत कर दिया था। मगर महिला यात्री से बदतमीजी और उसे थप्पड़ मारने की सीसीटीवी फुटेज घटना के कुछ देर बाद ही वायरल हो गई। वीडियो फिरोजपुर मंडल के आला अधिकारियों तक पहुंच गई। इसके बाद सीनियर डीसीएम सुदीप सिंह ने आरोपी टिकट चेकर धर्मराज को निलंबित कर दिया।