Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Through Inquilab... students brought alive the thoughts of revolutionaries like Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev on stage

Chandigarh News: इंकलाब... से छात्रों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के विचार मंच पर किए जीवंत

Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Through Inquilab... students brought alive the thoughts of revolutionaries like Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev on stage
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में विवेक हाई स्कूल मोहाली के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक प्रस्तुति में इंकलाब नाटक का मंचन किया। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिए दर्शकों को भारत के आजादी के आंदोलन के दौर में लौटा दिया। इस नाटक को नौवीं कक्षा के 80 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। यह नाटक प्रसिद्ध लेखक पीयूष मिश्रा के चर्चित किताब गगन दमामा बज्यो पर आधारित था। लगभग 1 घंटा 40 मिनट की प्रस्तुति ने दर्शकों को स्वतंत्रता संग्राम के उस दौर में पहुंचा दिया जहां युवा क्रांतिकारियों के विचारों और बलिदानों की गूंज आज भी प्रासंगिक है। छात्रों ने भावपूर्ण अभिव्यक्ति के जरिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के विचार को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

विवेक हाई ग्रूप ऑफ स्कूल के प्रशासक विक्रमजीत सिंह मामिक ने कहा कि शिक्षा को पाठ्य पुस्तकों की सीमाओं से कहीं आगे जाना चाहिए। यह विश्वास इस प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। इस प्रस्तुति ने दिखाया कि कैसे सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ स्कूली छात्र इतिहास को एक भव्य मंच पर जीवंत कर सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमरज्योति चावला ने कहा कि इंकलाब के मंचन से विद्यार्थियों में इन गुणों का विस्तार हुआ। दर्शकों को इस नाटक ने सोचने पर मजबूर कर दिया कि स्वतंत्रता सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं थी बल्कि सामाजिक बदलाव की आवश्यकता भी थी। दर्शकों ने तालियों से इन युवा कलाकारों की अभिनय प्रतिभा को सराहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed