{"_id":"5ed7dd818ebc3e905e2bc608","slug":"three-youths-questioned-for-custody-in-connection-with-firing-on-liquor-contractor-no-clue-found-chandigarh-news-pkl377069028","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ, नहीं मिला ठोस सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ, नहीं मिला ठोस सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। बुधवार को पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ये युवक आपराधिक किस्म के हैं, लेकिन इनसे कोई ठोस सुबूत नहीं मिला, जिससे नकाबपोश बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस ने वारदात के समय इस्तेमाल मोबाइल का डंप डाटा भी उठाया है। वहीं, मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की कार का नंबर ट्रेस किया जा सके। पुलिस इस मामले को सेक्टर-33 में शराब कारोबारी राकेश सिंगला के भाई के घर फायरिंग के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस को शक है कि शराब ठेकेदारों से रंगदारी लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।
नहीं है किसी से दुश्मनी
पुलिस ने आशंका जताई है कि यह खेल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हो सकता है। सिर्फ डराने-धमकाने के लिए ठेके पर फायरिंग की गई है ताकि रंगदारी वसूली जा सके। पुलिस लगातार ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के संपर्क में है। बुधवार को पुलिस ने राम अवतार के बयान दर्ज कर उनसे कोई पुरानी दुश्मनी व फिर रंजिश के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
चौक पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालती रही पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश सेक्टर 9/10 की डिवाइडिंग की तरफ फरार हुए थे। बुधवार पुलिस जगह-जगह लाइट प्वाइंट और चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया ताकि गाड़ी का नंबर पता चल सके। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं।
यह था मामला
बीते मंगलवार की शाम सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके के बाहर पहुंचे दो नकाबपोश युवकों ने करीब 6 राउंड फायर किए। इसके बाद वह बड़ी आसानी से कार में बैठकर फरार हो गए। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में वाइन शॉप में काम करने वाले राजेश के बाजू में दो गोलियां लगी हैं। वहीं, मदन व पवन दुकान में लगा शीशा लगने से जख्मी हो गए। वहीं, शराब ठेके के मालिक राम अवतार बत्रा के दामाद अंकुर नारंग गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए थे।