{"_id":"665a6a03d28276e3d503f876","slug":"three-youths-entered-the-hotel-and-beat-the-manager-chandigarh-news-c-16-pkl1043-434361-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: होटल में घुसकर तीन युवकों ने मैनेजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: होटल में घुसकर तीन युवकों ने मैनेजर को पीटा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित हयात सेंट्रिक होटल में घुसकर तीन युवकों ने मैनेजर की पिटाई कर डाली। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इन आरोपियों की पहचान सेक्टर-21बी निवासी प्रियम, सेक्टर-10 निवासी शोरम कपूर और सेक्टर-21 निवासी वंश के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हयात सेंट्रिक के काेयो रेस्टोरेंट में मैनेजर है। कुछ दिन पहले तीन युवक रेस्टोरेंट में आए। उन्होंने आते ही बेवजह बहस करनी शुरू कर दी। जब शांत रहने के लिए कहा तो वे भड़क गए। इसके बाद उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया तो तीनों ने मिलकर मैनेजर की पिटाई शुर कर दी। इस पर होटल स्टाफ ने उसे तीनों से छुड़वाया और घटना की शिकायत पुलिस को दी।