फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three workers died due to electric shock in ludhiana

हजारों वोल्ट का झटका लगा और चली गई 3 मजदूरों की जान, लोग भड़के और पुलिस ने खदेड़े

Mon, 09 Jul 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
three workers died due to electric shock in ludhiana
करंट लगने से तीन लोगों की मौत
हजारों वोल्ट का झटका लगा और तीन मजदूरों की जान चली गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई, जिन्हें भगाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। सुभाष नगर की टावर लाइन नंबर पांच में रविवार दोपहर एक मकान का निर्माण करते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री राकेश कुमार (32), राजमिस्त्री शितरंजन (32) और मजदूर मनोज (26) निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) की मौत हो गई। तीनों घर के बाहर चालिया लगाकर प्लस्तर कर रहे थे। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने मजदूरों को कहा था कि पीछे से लाइट बंद है, वह अपना काम करते रहें। मकान मालिक ने न तो लाइट बंद कराई और न ही मजदूरों को सही बताया। सुभाष नगर टावर लाइन नंबर पांच के नीचे राजू का मकान है। उसकी समराला चौक के पास लेमन की दुकान है। मकान को उसने किराए पर दे रखा है, कुछ हिस्से में अपना सामान रखा है। वह पिछले ढाई महीने से मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। दो राजमिस्त्री और एक मजदूर काम पर थे।  रविवार को घर के बाहर प्लस्तर होना था। इसके लिए उन्होंने एक-दो दिन पहले ही चालिया बांस लगा दी थी।
विज्ञापन


इलाके के लोगों का कहना है कि जब चालिया बांस लगाई जा रही थी, तो सभी ने उन्हें तार से बचने की बात की थी। मजदूरों ने मकान मालिक से भी तार का जिक्र किया था, लेकिन राजू ने उन्हें आश्वासन दिया कि उसने बिजली विभाग को बोल कर लाइट बंद करवा दी है। रविवार को सभी मजदूर प्लस्तर करने का काम कर रहे थे। ढाई बजे राजमिस्त्री राकेश को पास में से गुजरने वाली हाइटेंशन वायर से जोरदार झटका लगा। शितरंजन और मनोज ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी दोनों करंट की चपेट में आ गए। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन जब तक कोई कुछ कर पाता, तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद मकान मालिक राजू लेमन वाले पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरिंदर लांबा, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed